फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up congress chief raj babbar slams narendra modi and yogi adityanath

मोदी-योगी पर राज बब्बर का तीखा हमला, बोले- प्रधानमंत्री फेंकते हैं तो मुख्यमंत्री ठोकते हैं

Mon, 22 Oct 2018 11:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 22 Oct 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
up congress chief raj babbar slams narendra modi and yogi adityanath
किसानों को संबोधित करते राज बब्बर - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री बातें बनाने में सबसे आगे हैं और लंबी-लंबी फेंकते हैं। वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ठोकू हैं, जो भी भाजपा के खिलाफ बोलता है, उसे ठोक दिया जाता है। 
विज्ञापन


रविवार को आगरा के छलेसर, कुआं खेड़ा और गुतिला में किसानों के आंदोलन में हिस्सा लेने पहुंचे राजबब्बर ने केंद्र और प्रदेश सरकारों को किसान विरोधी बताया। कहा कि सत्ता में आने पर कांग्रेस दस दिन में सभी किसानों के कर्ज माफ करेगी। उन्होंने किसानों का अनशन भी तुड़वाया।
विज्ञापन

  
इस दौरान राजबब्बर ने मीडिया से बातचीत में मीटू मुद्दे पर कहा कि इस विवाद को केवल मीडिया के सहारे आरोप नहीं उछाले जाने चाहिए, बल्कि इसकी सत्यता के बारे में भी जानना चाहिए। जो दोषी हैं, उनके विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गठबंधन पर चुप्पी

उन्होंने कहा कि भाजपा की कलई पांच राज्यों में होने वाले चुनावों में खुल जाएगी। गठबंधन पर उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने अमृतसर हादसे के लिए रेलवे को जिम्मेदार बताते हुए रेल मंत्री के इस्तीफे की मांग की। 

एक सवाल के जवाब में कहा कि यह सरकार किसानों की तो कतई नहीं है। यह सरकार नीरव मोदी और विजय माल्या जैसे लोगों के लिए है। किसानों से कर्ज माफी का झूठा वायदा किया गया। कांग्रेस के सत्ता में आने पर किसानों का कर्ज दस दिन के भीतर माफ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed