फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP CM Yogi Adityanath may welcome Israel PM

ये है ताजनगरी में इजराइली पीएम का पूरा कार्यक्रम, सीएम योगी कर सकते हैं अगवानी

Sat, 13 Jan 2018 05:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 13 Jan 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath may welcome Israel PM
- फोटो : israel
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू 16 जनवरी को ताजमहल के दीदार के लिए आ रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उनकी एडवांस टीम ने डेरा डाल दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा का खाका खींचा जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी अगवानी आ सकते हैं। इसको देखते हुए प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। 
विज्ञापन


नेतन्याहू 14 से 19 जनवरी तक भारत दौरे पर हैं। 14 और 15 जनवरी को दिल्ली में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद वे 16 जनवरी को विशेष विमान से आगरा पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि उनका आगमन पूर्वाह्न 10.45 बजे होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से उनका काफिला सीधा ताजमहल पहुंचेगा। इस बीच ताजमहल पर आम पर्यटकों का प्रवेश बंद करने की तैयारी है। इजराइल के प्रधानमंत्री की सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं। उनकी एडवांस टीम ने इस संबंध में अपने सुझाव भी दिए हैं।

UP CM Yogi Adityanath may welcome Israel PM
सीएम योगी आदित्यनाथ
सुरक्षा व्यवस्था ऐसी रहेगी कि परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। उनके स्वागत को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आ सकते हैं। उनके कार्यक्रम को देखते हुए सभी विभागों में हड़कंप मचा हुआ है। सभी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट तैयार करने में जुटे हैं। 

वहीं 16 जनवरी को शहर में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों बिना अनुमति के मुख्यालय न छोड़ने का आदेश दिया है। यह जानकारी विशेष कार्याधिकारी (जिलाधिकारी शिविर कार्यालय) ओएन वर्मा ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed