{"_id":"5a59c63f4f1c1bb03f8b4991","slug":"up-cm-yogi-aditynath-may-welcome-israel-pm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ये है ताजनगरी में इजराइली पीएम का पूरा कार्यक्रम, सीएम योगी कर सकते हैं अगवानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये है ताजनगरी में इजराइली पीएम का पूरा कार्यक्रम, सीएम योगी कर सकते हैं अगवानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 13 Jan 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : israel
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू 16 जनवरी को ताजमहल के दीदार के लिए आ रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उनकी एडवांस टीम ने डेरा डाल दिया है।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा का खाका खींचा जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी अगवानी आ सकते हैं। इसको देखते हुए प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
नेतन्याहू 14 से 19 जनवरी तक भारत दौरे पर हैं। 14 और 15 जनवरी को दिल्ली में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद वे 16 जनवरी को विशेष विमान से आगरा पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि उनका आगमन पूर्वाह्न 10.45 बजे होगा।
विज्ञापन
यहां से उनका काफिला सीधा ताजमहल पहुंचेगा। इस बीच ताजमहल पर आम पर्यटकों का प्रवेश बंद करने की तैयारी है। इजराइल के प्रधानमंत्री की सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं। उनकी एडवांस टीम ने इस संबंध में अपने सुझाव भी दिए हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ
सुरक्षा व्यवस्था ऐसी रहेगी कि परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। उनके स्वागत को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आ सकते हैं। उनके कार्यक्रम को देखते हुए सभी विभागों में हड़कंप मचा हुआ है। सभी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट तैयार करने में जुटे हैं।
वहीं 16 जनवरी को शहर में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों बिना अनुमति के मुख्यालय न छोड़ने का आदेश दिया है। यह जानकारी विशेष कार्याधिकारी (जिलाधिकारी शिविर कार्यालय) ओएन वर्मा ने दी है।