{"_id":"59eb63db4f1c1bd0538b8885","slug":"up-cm-yogi-adityanath-will-took-broom-at-tajmahal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल पर ये काम कर भाजपा के 'दागों' की सफाई करेंगे सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल पर ये काम कर भाजपा के 'दागों' की सफाई करेंगे सीएम योगी
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:14 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल को लेकर प्रदेश सरकार की नीति पर उठ रहे सवालों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 अक्तूबर को यहां स्वच्छता अभियान चलाएंगे। ताजमहल के पश्चिमी गेट पर 500 लोगों के साथ हाथों में झाड़ू थामकर वह आरोपों को दरकिनार करने की कोशिश करेंगे।
साथ ही ताज को लेकर सरकार का रुख भी साफ करेंगे। विश्वदाय स्मारक ताजमहल के आसपास के क्षेत्र में विकास की कई योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 अक्तूबर को आगरा आ रहे हैं। इसके मद्देनजर शनिवार को अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद डा. रामशंकर कठेरिया की मौजूदगी में प्रशासनिक अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई।

Trending Videos
बैठक में मुख्यमंत्री कार्यालय से मिले इनपुट पर कार्यक्रम की रूपरेखा पर मंथन हुआ। तयशुदा कार्यक्रम के तहत सीएम सुबह लगभग आठ बजे आगरा पहुंचेंगे। सबसे पहले वह ताजमहल के पार्श्व में ग्यारह सीढ़ी और महताब बाग का अवलोकन करेंगे, यहां विश्व बैंक की मदद से प्रोपुअर टूरिज्म के तहत कछपुरा में होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे।
तत्पश्चात वह ताजमहल के पश्चिमी गेट पर पहुंचेंगे। 50 भाजपाइयों के सहित सामाजिक, शिक्षा, उद्योग आदि क्षेत्रों से जुड़े लगभग 500 लोगों के साथ स्वच्छता अभियान चलाएंगे। बताया कि यह कार्यक्रम लगभग एक घंटे का होगा।

ताज महल
- फोटो : SOCIAL MEDIA
इसके बाद मुख्यमंत्री ताजमहल का दीदार करेंगे। सूत्रों की मानें तो यह कार्यक्रम पार्टी के थिंक टैंक के विचार विमर्श के बाद तय किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से ताजमहल को लेकर प्रदेश सरकार की नीति पर उठ रहे सवालों का जवाब देने की कोशिश की जाएगी।
ताजमहल
- फोटो : self
बता दें कि पिछले दिनों प्रदेश पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी द्वारा जारी बुकलेट पर विवाद उठ खड़ा हुआ था। कहा गया कि बुकलेट में ताज को जगह नहीं दी गई। इसके बाद भाजपा विधायक संगीत सोम ने इसको लेकर सवाल खड़े किए थे।
इससे विपक्ष को प्रदेश सरकार पर हमला बोलने का मौका मिल गया था। साथ ही पर्यटन जगत से जुड़ा वर्ग भी नाराज हुआ। इसको देखते हुए सीएम योगी को ताज पर लाया जा रहा है। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर कवायद शुरू हो गई है।