फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP CM Yogi Adityanath Visit today 6 june in Mathura know complete program  

Mathura: दो दिवसीय दौरे पर आज मथुरा आएंगे CM योगी आदित्यनाथ, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, जानें पूरा कार्यक्रम 

Mon, 06 Jun 2022 12:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 06 Jun 2022 12:21 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे के लिए आज मथुरा आएंगे। सीएम योगी के दौरे की सूचना के बाद से विभागीय अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
 

विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath Visit today 6 june in Mathura know complete program  
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से मथुरा के दो दिन के दौरे पर हैं। योगी आज शाम शहर में आएंगे। दो दिवसीय प्रवास के दौरान कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। श्रीबांकेबिहारी के दर्शन समेत उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बोर्ड बैठक में भी शामिल होंगे। बता दें सीएम योगी उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद अध्यक्ष भी हैं।

विज्ञापन

ये है सीएम का कार्यक्रम

- सोमवार को सीएम खेरिया हवाईअड्डे से सड़क मार्ग से शाम 7:15 बजे रामकृष्ण मिशन पहुंचेंगे।
- रात 8:10 से 8:25 बजे ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के दर्शन करेंगे।
- 8:40 बजे गोवर्धन होटल पहुंचकर चौ. लक्ष्मीनारायण के बेटे की शादी समारोह में शामिल होंगे।
- 8:55 बजे वेटरनेरी विवि स्थित वीआईपी गेस्टहाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।
- मंगलवार सुबह 8:15 से 8:30 तक श्रीकृष्ण जन्मस्थान दर्शन व पूजन करेंगे।
- 8:45 से 9:15 बजे रसखान समाधि स्थल का भ्रमण करेंगे।
- 9:15 से 10:45 बजे तक उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद की पांचवीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
- रमणरेती आश्रम स्थित हेलीपैड से 10:55 बजे हेलिकॉप्टर से प्रस्थान कर 11:10 बजे बरसाना के राधाबिहारी इंटर कॉलेज हेलीपैड पर उतरेंगे।
- 11:15 बजे राधारानी मंदिर के लिए सड़क मार्ग से रवाना होकर 11:25 बजे मंदिर पहुंचेंगे। जहां 11:40 बजे तक दर्शन व पूजा-अर्चना करेंगे।
- 11:50 बजे विनोद बाबा आश्रम में संतों से मुलाकात करेंगे।
- 12:20 बजे लखनऊ खेरिया हवाईअड्डे के लिए उड़ान भरकर 1:40 बजे लखनऊ पहुंचेंगे।


पहले आगरा आएंगे सीएम 

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह जून को राजकीय वायुयान से खेरिया सिविल एयरपोर्ट पर शाम 6.15 बजे पहुंचेंगे। वह  पांच मिनट बाद मथुरा के लिए सड़क मार्ग से प्रस्थान करेंगे। उनके आगमन को देखते हुए यातायात व्यवस्था पुख्ता करने की तैयारियों में अधिकारी जुट गए हैं। मुख्यमंत्री सात जून को दोपहर 12.45 बजे खेरिया सिविल एयरपोर्ट हेलिकाप्टर द्वारा पहुंचेंगे। पांच मिनट के बाद राजकीय वायुयान से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed