फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Cm Yogi Adityanath Virtual Dialogue Hariparwat Police Station Agra

मिशन शक्तिः 1538 थानों में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ, पीड़िताओं की होगी सुनवाई

Sat, 24 Oct 2020 12:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 24 Oct 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Up Cm Yogi Adityanath Virtual Dialogue Hariparwat Police Station Agra
मिशन शक्तिः हरीपर्वत थाना में मौजूद महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

आगरा के थाना हरीपर्वत में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संवाद कार्यक्रम में महिलाओं को सुरक्षा और स्वावलंबन का संदेश दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 1538 थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाई गई हैं, इनमें पारदर्शिता होगी। डेस्क कांच वाले केबिन में बनाई जाएंगी। यहां पर स्टेशनरी की व्यवस्था होगी। पीने के लिए पानी मिलेगा। पीड़ितों की सुनवाई के लिए प्रशिक्षित महिला पुलिसकर्मी रहेंगी। उन्हें हर संभव मदद मिलेगी। महिला शक्ति अभियान को नवरात्र में संपन्न होने के बाद मिशन ऑपरेशन के रूप में चलाया जाएगा।

विज्ञापन


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए थाना हरी पर्वत में मुख्यमंत्री का संवाद कार्यक्रम शुरू हुआ था। सबसे पहले गौतम बुद्ध नगर, बाद में वाराणसी, मेरठ के बाद आगरा के एसएसपी बबलू कुमार ने मिशन शक्ति अभियान के तहत किए गए कार्यक्रमों की जानकारी दी। हालांकि तकनीकी व्यवधान की वजह से 30 सेकंड ही जानकारी दे सके। 10 मिनट बाद फिर से संवाद शुरू हो सका।
विज्ञापन



इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपना संबोधन दिया। इसमें महिला शक्ति अभियान के तहत किए गए कार्यक्रमों की जानकारी दी। यह भी कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है। मिशन शक्ति अभियान को अभी और आगे बढ़ाया जाएगा। नवरात्र के बाद उसका स्वरूप भी बदलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



यह रहे मौजूद
 
कार्यक्रम में सांसद एसपी सिंह बघेल, विधायक रानी पक्षालिका सिंह, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, एडीजी अजय आनंद, आईजी ए सतीश गणेश, एसएसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद, एएसपी सौरभ दिक्षित सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। रोल मॉडल समाजसेवी महिलाएं आदि उपस्थित रहे। सभी को प्रशस्ति पत्र दिए गए।


डरे नहीं, आगे बढ़ती रहें, पुलिस आपके साथ है
रोल मॉडल सोनिया शर्मा, वर्तिका और अनन्या मित्तल मौजूद रहे रोल मॉडल ने कहा कि अब लड़कियों को डरने की जरूरत नहीं है। महिला सुरक्षा पर पुलिस तत्काल कार्रवाई कर रही है। वह शिक्षा के क्षेत्र और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ती रहें। अपनी बात को सबके सामने लाएं। किसी से डरने की जरूरत नहीं है। 


थाने पर जुटी पीड़ित महिलाएं
अधिकारियों के आने की जानकारी पर ताजगंज, जगदीशपुरा, हरी पर्वत क्षेत्र से कई महिलाएं आ गई। अधिकारियों से अपनी शिकायत की। कुछ महिलाओं ने मुकदमा दर्ज होने के बावजूद भी कार्रवाई ना होने के बारे में बताया। इस पर उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया गया।

 

झांसी में एसएसपी व समाजसेविका नीति शास्त्री से भी की बात

Up Cm Yogi Adityanath Virtual Dialogue Hariparwat Police Station Agra
महिला हेल्प डेस्क का सीएम ने किया ऑनलाइन उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

झांसी में शुक्रवार को कोतवाली के महिला हेल्प डेस्क का ऑनलाइन मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने एसएसपी दिनेश कुमार, एसएसपी व समाजसेविका नीति शास्त्री से भी वार्ता की।

एसएसपी ने जिले में संचालित होने वाली पुलिस की कई योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब परिवार परामर्श केंद्र देहात में भी आयोजित होगा, ताकि फरियादी दूर से शहर आने से बचेंगे, इसकी भी एक कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

उन्होंने बताया कि महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों में जिले की पुलिस त्वरित कार्यवाही कर रही है। वे खुद मामलों का संज्ञान लेकर मॉनीटरिंग कर रहे हैं। महिलाओं को जागरूक करने के लिए पम्पलेट भी छपवाए गए हैं। जिनको दुर्गा पंडालों में भी वितरित किया गया है।

एंटी रोमियो दल को पूरी तरह एक्टिव किया गया है। दिन भर की कार्यवाही व इनकी लोकेशन को भी जांचा जा रहा है। इसके साथ ही समाजसेविका नीतिशास्त्री ने भी वार्ता की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed