फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up cm yogi adityanath took action in mainpuri acid attack case

मैनपुरी एसिड अटैक मामले का सीएम योगी ने लिया संज्ञान, डीएम से मांगी रिपोर्ट

Sat, 16 Dec 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरावली (मैनपुरी)
ब्यूरो/अमर उजाला कुरावली (मैनपुरी) Updated Sat, 16 Dec 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
up cm yogi adityanath took action in mainpuri acid attack case
सीएम योगी आदित्यनाथ
मैनपुरी के कुरावली में 11वीं की छात्रा पर तेजाब फेंकने के मामले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। सीएम ने मैनपुरी के जिलाधिकारी से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है और छात्रा को सहायता राशि देने का निर्देश दिया है। मामले में इंस्पेक्टर कुरावली को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। 
विज्ञापन


बता दें कि मैनपुरी में थाना कुरावली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 11वीं की छात्रा बुधवार दोपहर को घर में अकेली टीवी देख रही थी। तभी बाइक पर सवार होकर आए तीन युवक घर में घुस गए। आरोपियों ने छात्रा पर तेजाब से हमला कर दिया था। इससे छात्रा 70 प्रतिशत तक झुलस गई थी। 
विज्ञापन


चीख पुकार सुनकर जब घर के बाहर लोगो की भीड़ हुई तो आरोपी बाइक पर सवार होकर भाग गए थे। गंभीर हालत में छात्रा को अस्पताल उसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से चिकित्सकों ने सैफई के लिए रेफर कर दिया था। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

up cm yogi adityanath took action in mainpuri acid attack case
UP Police
वारदात के बाद थाना पुलिस ने मामले में लापरवाही बरती, जिससे आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर निकल गए। पहले पुलिस ने मामले को प्रेम प्रसंग बताया था। एसपी राजेश एस ने मामले में पुलिस की लापरवाही मानते हुए गुरुवार को इंस्पेक्टर कुरावली रोहिताश कुमार को निलंबित कर दिया। 

एएसपी ओमप्रकाश सिंह को गुरुवार को घटनास्थल पर ही कैंप करने के लिए भेजा गया। देर रात इस मामले में आशीष गुप्ता, सचिन गुप्ता और पंछी गुप्ता के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। 

जांच कमेटी गठित

वहीं शुक्रवार को पूरे प्रकरण का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी के डीएम से रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने पीड़िता को तत्काल सहायता राशि देने का निर्देश भी डीएम को दिया है। सीएम के निर्देश ने डीएम ने मामले में जांच कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed