{"_id":"5c16417dbdec2253f91344a6","slug":"up-cabinet-minister-om-prakash-rajbhar-will-not-attend-pm-narendra-modi-ghazipur-rally","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी की रैली में नहीं जाएंगे योगी के मंत्री राजभर, भाजपा को लेकर किया बड़ा एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मोदी की रैली में नहीं जाएंगे योगी के मंत्री राजभर, भाजपा को लेकर किया बड़ा एलान
Sun, 16 Dec 2018 05:43 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 16 Dec 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में आरक्षण में कोटे की मांग कर रहे कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा साथ देती है तो ठीक है, वरना प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी।
29 दिसंबर को गाजीपुर में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि वो इस सभा में नहीं जाएंगे। पिछले कार्यक्रम में गांव-गांव ढिढोरा पिटवाया गया, लेकिन हमें नहीं बुलाया गया। इस बार हमने प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में न जाने का मन बना लिया है।
ओम प्रकाश राजभर शनिवार को मैनपुरी में जनसभा को संबोधित करने आए थे। इस दौरान राजभर ने भाजपा सरकार की कमियों को खुलकर गिनाया। उन्होंने तीनों राज्यों में भाजपा की हार के साथ-साथ अन्य मुद्दों पर भी बोले।

'इसलिए हारी भाजपा'
राजभर ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा की हार का कारण एससी-एसटी एक्ट में संशोधन बना। जब सुप्रीम कोर्ट ने बदलाव किया था तो इसे बदलने की कोई जरूरत नहीं थी। इसी कारण लाखों लोगों ने नोटा को चुना और भाजपा हार गई।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हनुमान जी की कोई जाति नहीं है, वे देवता हैं। मनुष्यों को जाति में बांटकर नेता राजनीति करते आए हैं, अब इससे काम नहीं चला तो देवताओं को बांटना शुरू कर दिया।
पुरानी पेंशन बहाली को बताया जरूरी
इस दौरान कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को ट्रांजिस्ट हॉस्टल में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले शिक्षकों व कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली को सही बताया। उन्होंने कहा कि अगर नई पेंशन इतनी ही अच्छी है तो नेताओं और मंत्रियों को भी नई पेंशन क्यों नहीं दी जाती है।
पेंशन बहाली के पक्ष में होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे हमेशा पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने यहां तक कह दिया कि शिक्षक और पुलिसकर्मी सरकार बना भी सकते हैं और गिरा भी सकते हैं, आगे सरकार की मर्जी।