फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up By Election 2020: Tundla Assembly Sector And Zone Diveded

टूंडला उपचुनावः नौ अक्तूबर से होगा नामांकन, कंट्रोल रूम शुरू, प्रशासन ने जोन और सेक्टर में बांटा विधानसभा क्षेत्र

Sat, 03 Oct 2020 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 03 Oct 2020 12:13 AM IST
सार

  • बूथों का सत्यापन कर व्यवस्थाओं की रिपोर्ट देंगे जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट 
  • ढाई हजार कर्मचारी होंगे तैनात, कार्मिकों की सूची तैयार करने में जुटे अधिकारी 

विज्ञापन
Up By Election 2020: Tundla Assembly Sector And Zone Diveded
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जिला प्रशासन ने शुक्रवार को टूंडला उपचुनाव के लिए विधानसभा क्षेत्र को तीन जोन और 37 सेक्टरों में बांटा है। साथ ही अफसरों की तैनाती कर दी गई है। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट बूथों का सत्यापन कर प्रशासन को व्यवस्थाओं की रिपोर्ट देंगे। चुनाव में ढाई हजार कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। अधिकारी कार्मिकों की सूची तैयार करने में जुट गए हैं। शीघ्र ही उनका प्रशिक्षण एमजी कॉलेज में होगा। 
विज्ञापन



टूंडला विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन नौ अक्तूबर से प्रारंभ होंगे। प्रभारी अधिकारी कार्मिक एवं सीडीओ नेहा जैन के निर्देशन में विकास भवन में कार्मिक विभाग सक्रिय हो गया है। चुनाव में ढाई हजार से अधिक कार्मिकों की जरूरत होगी। इसको ध्यान में रखते हुए विभागों से आई सूची में उन कार्मिकों को बाहर किया जा रहा है, जो एक दो माह में सेवानिवृत्त होने वाले हैं या फिर जिनकी हालत ऐसी नहीं है कि वह ड्यूटी को अंजाम दे सकें।
विज्ञापन



सूची फाइनल किए जाने के साथ इनके ईवीएम की प्रशिक्षण की तिथि तय करते हुए एमजी कॉलेज में प्रशिक्षण संचालित किया जाएगा। प्रथम चरण में पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम मतदान अधिकारी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। दूसरे चरण में कार्मिकों को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक कार्मिक प्रभारी श्रीकिशन शर्मा ने बताया कि उपचुनाव के लिए प्रत्येक विभाग से 16 कर्मचारियों को कार्मिक विभाग से अटैच कर लिया गया हैं। सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती के साथ कार्मिकों की सूची शुद्धीकरण का काम किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के चलते एमजी कॉलेज में कक्षों में 40 की बजाय दस कर्मचारी प्रशिक्षित किए जाएंगे।

खर्च के हिसाब-किताब को सहायक व्यय प्रेक्षक व लेखा टीम गठित
भारत सरकार के निर्देश पर डीएम चंद्र विजय सिंह ने उपचुनाव के लिए सहायक व्यय प्रेक्षक के रूप में भारतीय जीवन बीमा निगम के विकास अखिल कुमार एवं सहायक प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक भगवान कुमार झा को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त उपचुनाव में व्यय संबंधी कार्यवाही पूर्ण कराने व देखरेख के लिए लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा मदनमोहन एवं वैभव कुमार वित्तीय परामर्शदाता जिला पंचायत को तैनात किया है।


वहीं सहायक व्यय कार्मिकों के रूप में नाजिर जिला पंचायत राधाकृष्ण, लेखाकार विवेक सेठी बेसिक शिक्षा, कनिष्ठ सहायक लघु सिंचाई प्रेम सिंह एवं राजकपूर लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा के अलावा प्रदीप तिवारी लेखाकार जिला पंचायत को नामित किया है। उक्त पूरी व्यय व लेखा टीम वरिष्ठ कोषाधिकारी के निर्देशन में काम करेंगी।
 

कंट्रोल रूम स्थापित
डीएम चंद्र विजय सिंह के अनुसार उपचुनाव को लेकर सिविल लाइंस दबरई स्थित लोकवाणी केंद्र पर उपचुनाव के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। इसके माध्यम से चुनाव संबंधी सभी तरह की जानकारी, नामांकन प्रक्रिया के अतिरिक्त शिकायत आदि दर्ज कराई जा सकती है। संबंधित व्यक्ति कंट्रोल रूम के नंबर 05612-285016 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

वाहनों की सूची मांगी
फिरोजाबाद। प्रभारी अधिकारी यातायात एवं नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज ने बताया कि उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को अपरिहार्य स्थिति में निर्धारित स्थल पर पहुंचने के लिए तत्काल वाहन की आवश्यकता होगी। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को उनके कार्यालय वाहन अथवा अटैच वाहनों की सूची तत्काल उनके कार्यालय को प्रेषित करने को कहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed