{"_id":"5e4bbdfb8ebc3eccdb13d90d","slug":"up-budget-no-any-announce-for-excise-minister-district-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निराशाः बजट में खाली रह गई आबकारी मंत्री के जिले की झोली, मायूस हुई मैनपुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निराशाः बजट में खाली रह गई आबकारी मंत्री के जिले की झोली, मायूस हुई मैनपुरी
Wed, 19 Feb 2020 01:02 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 19 Feb 2020 01:02 AM IST
सार
प्रदेश सरकार ने बजट में कैंसर संस्थान के लिए 187 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। जिले में बनाई गई कैंसर यूनिट पर ध्यान नहीं
दिया गया है
विज्ञापन
मैनपुरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
योगी सरकार का चौथा बजट मंगलवार को पेश हुआ। बजट में सीधे तौर पर मैनपुरी को कोई सौगात नहीं दी गई है। मेडिकल कॉलेज के लिए भी बजट का प्रावधान नहीं किया गया है। न ही उद्योग की सौगात मैनपुरी को दी गई है। कुल मिलाकर बजट में मैनपुरी की झोली खाली रह गई है।
मैनपुरी योगी सरकार के आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री का जिला है। पिछले छह महीने से जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने की कवायद चल रही है। केंद्र सरकार की ओर से देशभर में मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रावधान किया गया है।
ऐसे में लोगों को उम्मीद थी कि जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए बजट का प्रावधान किया जाएगा। हालांकि ऐसा हुआ नहीं। वहीं लोगों को उम्मीद थी कि उद्योग शून्य जिले को किसी उद्योग आदि की सौगात मिलेगी, लेकिन ऐसा भी नहीं हुआ। कुल मिलाकर सीधे तौर पर जिले को बजट में कुछ भी हासिल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
लोगों को सिर्फ उन्हीं योजनाओं का लाभ मिलेगा जो प्रदेश स्तर पर लागू की गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार को मेडिकल कॉलेज के लिए अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। बजट में सरकार ने हर वर्ग को साधने की कोशिश की है।

पर्यटन विकास में भी जिले पर नहीं दिया ध्यान
योगी सरकार के बजट में पर्यटन विकास को लेकर कई प्रावधान किए गए हैं, लेकिन जिले को इन प्रावधानों से दूर रखा गया है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुने समान पक्षी विहार का जिक्र बजट में नहीं किया गया है। हाल ही में समान पक्षी विहार को रामसर साइट पर जगह मिली है। विदेशी सैलानी भी यहां आने लगे हैं, ऐसे में बजट का प्रावधान न होने से जिले के लोगों को मायूसी हाथ लगी है।
कैंसर यूनिट की हुई अनदेखी
प्रदेश सरकार ने बजट में कैंसर संस्थान के लिए 187 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। जिले में बनाई गई कैंसर यूनिट पर ध्यान नहीं दिया गया है। लोगों का कहना है कि सरकार अगर कुछ लाख रुपये का प्रावधान करती तो कैंसर यूनिट को चालू किया जा सकता था। इससे मैनपुरी सहित आसपास जिले के लोगों को लाभ मिलता।