{"_id":"6185939736894e702e2c0619","slug":"up-board-students-will-not-be-able-to-take-half-yearly-examination-lightly-agra-city-news-agr513759242","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्डः अर्द्धवार्षिक परीक्षा को हल्के में नहीं ले सकेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्डः अर्द्धवार्षिक परीक्षा को हल्के में नहीं ले सकेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। यूपी बोर्ड के कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थी चालू शैक्षणिक सत्र में अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं को हल्के में नहीं ले सकेंगे। बोर्ड ने अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के भी अंक मांगे हैं, जिसे विद्यालयों को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। गत सत्रों में तमाम विद्यार्थी अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं में कम रुचि लेते थे।
जनता इंटर कॉलेज, फतेहाबाद के प्रधानाचार्य डॉ. एसके सिंह का कहना है कि अर्द्धवार्षिक और प्री-बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में बोर्ड स्तर से दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शैक्षणिक सत्र 2021-22 से कक्षा नौ में परीक्षा का नया पैटर्न लागू किया जा रहा है। कक्षा नौ में अर्द्धवार्षिक परीक्षा की भी लिखित के साथ प्रायोगिक परीक्षा भी कराई जाएगी। इनके अंक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। कक्षा 10 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा के अंक भी अपलोड किए जाने हैं। दिवाली के बाद विद्यालय खुलने पर विद्यार्थियों को अर्द्धवार्षिक परीक्षा की गंभीरता से रूबरू कराया जाएगा। कक्षा नौ की 20 अंकों की परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। उसका अभ्यास भी कराया जाएगा।
श्री रत्नमुनि जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल वशिष्ठ का कहना है कि चालू सत्र की अर्द्धवार्षिक परीक्षा गत सत्रों की अपेक्षा कई मायनों में अलग होने वाली है। इसको परीक्षा में शामिल होना विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य होगा। इसका कोई विकल्प नहीं होगा। परीक्षा के अंक बोर्ड को भेजे जाएंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने और उसे गंभीरता से लेने के संबंध में समझाया जाएगा। वहीं, अर्द्धवार्षिक परीक्षा से पहले ओएमआर शीट का सैंपल पेपर छपवाकर अभ्यास भी कराया जाएगा। जिससे वह परीक्षा के दौरान कोई गलती न करें। 20 अंक परीक्षा ओएमआर शीट पर ही देनी है।
विज्ञापन
- अर्द्धवार्षिक परीक्षा की प्रायोगिक परीक्षाएं नवंबर के दूसरे सप्ताह में कराई जानी हैं।
- अर्द्धवार्षिक की लिखित परीक्षाएं नवंबर के तीसरे सप्ताह में होेंगी।
- दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक अंकों को यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।