UP Board Result 2022: हाईस्कूल में जतन बने जिला टॉपर, इंटर में हर्ष यादव, यहां देखें कासगंज के टॉप-10 की सूची
कासगंज जिले में बोर्ड परीक्षा का परिणाम काफी अच्छा रहा। हाईस्कूल में 90.08 प्रतिशत एवं इंटर के 79.31 प्रतिशत परीक्षार्थी परीक्षा में सफल रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज में हाईस्कूल की परीक्षा में छात्र जतन कुमार 93.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बने हैं। दूसरे स्थान पर छात्र हृदय भारद्वाज रहे। इनके 93.50 फीसदी अंक आए। जितेंद्र कुमार ने 93.33 फीसदी अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट में हर्ष यादव ने जिला टॉप किया है। इनके 90.40 फीसदी अंक आए हैं। दूसरे स्थान पर 89.20 फीसदी अंकों के साथ छात्रा गौरी शाक्य हैं। विशनु गुप्ता ने 88.20 फीसदी अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जतन का सपना आईएस बनना
हाईस्कूल के जिला टॉपर जतन कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र है। वह आईएएस बनना चाहते हैं। सदर तहसील की भिटौना ग्राम पंचायत के मजरा गोकुल का रहने वाले जतन कुमार ग्रामीण परिवेश में रहकर शिक्षा ले रहे हैं। उनके पिता सतेंद्र कुमार सहावर तहसील के भूलेख अनुभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर हैं। जतन की सफलता से परिवार में खुशियों का आलम है। जतन के बाबा अशोक कुमार, दादी कलावती, मां अमरवती देवी और पिता सतेंद्र ने उसकी सफलता पर गर्व करते हुए मिठाई खिलाई।
इंजीनियर बनना चाहते हैं हर्ष यादव
इंटर के टॉपर हर्ष यादव आईआईटी कर इंजीनियर बनना चाहते हैं। हर्ष ने 90.40 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। उनके पिता एक निजी विद्यालय में शिक्षक हैं। इस समय हर्ष राजस्थान के कोटा में रहकर आईआईटी की तैयारी कर रहे हैं। अमर उजाला ने मोबाइल से हर्ष से बातचीत की। हर्ष ने बताया कि वह इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। हर्ष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता के अलावा अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षकों को दिया।
कासगंज : हाईस्कूल के टॉप टेन की सूची
1-जतन कुमार- 93.67 श्री सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कासगंज2-हृदय भारद्वाज 93.50 मक्खन लाल इंटर कॉलेज अमांपुर
3-जितेंद्र कुमार 93.33 श्री सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कासगंज
4- विवेक कुमार 92.67 श्री सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कासगंज
5- उदित शुक्ला 92.17 श्री सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कासगंज
6-सौरभ गोयल 92.00 श्री सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कासगंज
7- नरेंद्र कुमार 91.83 मक्खन लाल इंटर कॉलेज अमांपुर
7-अभिनव भान-91.83 श्री सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कासगंज
8-अंकित कुमार 91.67 श्री राना इंटर कॉलेज ढोलना
8- निशांत कुुमार 91.67 श्री दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल स्कूल थरा चीतरा
9-अवन 91.50 श्री नाथूराम सुशीला देवी विद्यामंदिर इंटर कॉलेज गंजडुंडवारा
10-अंशिका यादव 91.00 श्रीमती द्रोपदी देवी बालिका इंटर कॉलेज कासगं
10-यशी गुप्ता 91.00 श्री नाथूराम सुशीला देवी विद्यामंदिर इंटर कॉलेज गंजडुंडवारा
10-दीक्षा यादव 91.00 सेट केएम इंटर कॉलेज पटियाली
कासगंज के इंटर के टॉप टेन की सूची
1-हर्ष यादव 90.40 श्री सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कासगंज2-गौरी शाक्य 89.20 नाथूराम सुशीला देवी इंटर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंजडुंडवारा
3-विशनु गुप्ता 88.20 मक्खन लाल इंटर कॉलेज अमांपुर
4-अमृतांशु 87.60 . नाथूराम सुशीला देवी इंटर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंजडुंडवारा
4- श्रेया तिवारी 87.60 नाथूराम सुशीला देवी इंटर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंजडुंडवारा
5- राधिका राना 87.20 श्री राना इंटर कॉलेज ढोलना
5-राहुल कुमार 87.20 श्री सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कासगंज
5- स्मृति शर्मा 87.20 श्रीमती द्रोपदी देवी जाजू बालिका इंटर कॉलेज कासगंज
6-देवांश दीक्षित 86.80 सुरेश सिंह इंटर कॉलेज उर्मिला धाम पटियाली
7-प्रवीन कुमार सिंह 86.40 श्री सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कासगंज
8-ममता सिंह 86.00 श्रीमती द्रोपदी देवी जाजू बालिका इंटर कॉलेज कासगंज
9-हितेंद्र सिंह 85.80 श्री सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कासगंज
10-कृष्णा 85.60 नाथूराम सुशीला देवी इंटर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंजडुंडवारा