फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Board Result 2022 Class 10th 12th Result Firozabad toppers

UP Board 10th 12th Result: फिरोजाबाद में प्रबल प्रताप सिंह और प्रियांशू कुमार बने जिला टॉपर, देखें टॉप-10 की सूची

Sat, 18 Jun 2022 09:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Jun 2022 09:36 PM IST
सार

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट 2022 का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित हुआ। पहले की तुलना में इस बार फिरोजाबाद जिले का परिणाम में सुधार आया है। हाईस्कूल में 87 और इंटरमीडिएट में 80.26 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। 

विज्ञापन
UP Board Result 2022 Class 10th 12th Result Firozabad toppers
प्रबल प्रताप सिंह और प्रियांशू कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में फिरोजाबाद के छात्र प्रबल प्रताप सिंह ने 92.17 (553/600) फीसदी अंक और इंटर में छात्र प्रियांशू कुमार ने 89 फीसदी (445/500) अंक पाकर जनपद टॉप किया है। जिले में हाईस्कूल में 42048 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें 37232 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। 32390 परीक्षार्थियों को सफलता मिली। इसमें 18047 छात्र और 14343 छात्राएं हैं। इंटरमीडिएट में 35,069 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 32,437 ने परीक्षा दी। 26033 परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है। इसमें 13876 छात्र और 12156 छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। 

विज्ञापन

टॉप-3 में इन्होंने बनाई जगह

हाईस्कूल में मां वैष्णो देवी इंटर कॉलेज की छात्रा श्रद्धा यादव ने 91.83 फीसदी अंक पाकर जिले में दूसरा और डीआर इंटर कॉलेज शिकोहाबाद के छात्र सुशांत ने 91.67 फीसदी अंक पाकर तीसरा स्थान हासिल किया है। इंटर में छात्रा दीप्ती यादव और पायल दूसरे स्थान पर हैं। दोनों ने 88.60 - 88.60 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। अनामिका यादव  88.40 फीसदी अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहे हैं। 

विज्ञापन

इस वर्ष बेहतर रहा परीक्षा परिणाम 

इस बार पिछले चार साल में सबसे बेहतर रिजल्ट इस बार रहा। इस बार हाईस्कूल में 87 फीसदी और इंटर में 80.26 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। हाईस्कूल में वर्ष 2020 में 85.10 फीसदी परीक्षा परिणाम रहा था। वहीं इंटरमीडिएट में 2020 में परीक्षा परिणाम 72.29 फीसदी रहा। अच्छा परीक्षा परिणाम आने के बाद छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी छा गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल टॉप-10 की सूची 

  1. प्रबल प्रताप सिंह - 92.17 फीसदी अंक,  श्रीहरेलाल इंटर कॉलेज, शेखूपुर हाथवंत
  2. श्रद्धा यादव - 91.83 फीसदी अंक,  मां वैष्णो देवी इंटर कॉलेज, वैष्णवी नगर
  3. सुशांत यादव - 91.67 फीसदी अंक,  डीआर इंटर कॉलेज, शिकोहाबाद
  4. पूजा - 91.50  फीसदी अंक, मां वैष्णो देवी इंटर कॉलेज
  5. पूजा राजपूत - 91.17 फीसदी अंक, हरिओम तुलसी देवी इंटर कॉलेज, नेपई
  6. शिवांग यादव - 91.00 फीसदी अंक, पीआरटी इंटर कॉलेज, शिकोहाबाद
  7. रुचि कुशवाह -  91.00 फीसदी अंक,  पीआरटी इंटर कॉलेज
  8. भूमिका वर्मा -  90.50 फीसदी अंक,  एसबीएम जसराना
  9. - मिस्बाह हुसैन -  90.50  फीसदी अंक,  किड्स कॉर्नर इंटर कॉलेज
  10. - विवेक यादव  - 90.50 फीसदी अंक,  पुरातन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शिकोहाबाद

इंटर के टॉप-10 की सूची

  1. प्रियांशू - 89.00 फीसदी अंक, लोक राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, जसराना 
  2. दीप्ती यादव - 88.60 फीसदी अंक, एसएमएस इंटर कॉलेज, जसराना
  3. पायल - 88.60 फीसदी अंक, पंडित रामकिशन महाराज इंटर कॉलेज
  4. अनामिका यादव -  88.40 फीसदी अंक,  पीआरटी इंटर कॉलेज, शिकोहाबाद
  5. लव कुमार - 87.60 फीसदी अंक   लोक राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, जसराना
  6. पुष्पेंद्र कुमार -  87.40 फीसदी अंक,  लोक राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, जसराना
  7. किरन  - 87.20 फीसदी अंक,  पीआरटी इंटर कॉलेज
  8. मनीष कुमार - 87.00 फीसदी अंक, जीएस इंटर कॉलेज, रसूलपर
  9. मनीष - 87.00  फीसदी अंक,  गौरीशंकर इंटर कॉलेज
  10. विकास कुमार -  87.00 फीसदी अंक,  पुरातन सरस्वती विद्या मंदिर
  11. श्वेता  - 87.00 फीसदी अंक, शांतिदेवी लज्जाराम इंटर कॉलेज, मांढ़ई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed