फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Board Result 2022 Class 10th 12th Mainpuri toppers lists

UP Board 10th 12th Result: मैनपुरी में इंटर में अनुराग रहे पहले स्थान पर, हाईस्कूल में राजमंगलम बने जिला टॉपर

Sat, 18 Jun 2022 09:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Jun 2022 09:12 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। इस वर्ष 2020 के परीक्षा परिणाम से बेहतर परिणाम रहा। इंटरमीडिएट परीक्षा में इस साल 83.96 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए वहीं हाईस्कूल में 86.32 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की।

विज्ञापन
UP Board Result 2022 Class 10th 12th Mainpuri toppers lists
इंटर टॉपर अनुराग और हाईस्कूल के राजमंगलम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में इंटरमीडिएट की परीक्षा में सतानंद इंटर कॉलेज रठेरा के छात्र अनुराग यादव ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं आदर्श राष्ट्रीय आवासीय इंटर कॉलेज के अनिष्क राजपूत दूसरे स्थान पर रहे। जैन इंटर कॉलेज करहल के छात्र बसंत कुमार और इसी कॉलेज के मयंक राज ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन


हाईस्कूल परीक्षा में इस बार छात्रों का दबदबा रहा है। किशनी के डॉ. राममनोहर लोहिया इंटर कॉलेज के छात्र राजमंगलम ने 93.67 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया वहीं किशनी के ही अथर्व ने 93 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और भोगांव के इशेंद्र सिंह ने 92.67 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में तीसरा स्थान पाया है।

विज्ञापन

इंटर में 83.96 प्रतिशत परीक्षार्थी पास 

इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 24765 परीक्षार्थी शामिल हुए। जिसमें से 20793 परीक्षार्थी पास हुए। 88.75 प्रतिशत छात्राओं ने परीक्षा में सफलता हासिल की, जबकि 80.45 प्रतिशत छात्र परीक्षा में पास हुए। 83.96 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं। इंटर में सतानंद इंटर कॉलेज रठेरा के छात्र अनुराग यादव ने 88.60 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श राष्ट्रीय आवासीय इंटर कॉलेज कुरावली रोड मैनपुरी के छात्र अनिष्क राजपूत ने 87 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। जैन इंटर कॉलेज करहल के कॉमर्स के छात्र बसंत कुमार और मयंक राज ने संयुक्त रूप से 86.40 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया है। 

हाईस्कूल में किशनी के राजमंगलम ने मारी बाजी   

हाईस्कूल परीक्षा में किशनी के डॉ. राममनोहर लोहिया इंटर कॉलेज के छात्र राजमंगलम ने 93.67 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया। किशनी के ही अथर्व ने 93 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और भोगांव के इशेंद्र सिंह ने 92.67 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में तीसरा स्थान पाया है। 

हाईस्कूल की परीक्षा में इस बार 28888 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिसमें से 24936 परीक्षार्थी पास हुए। परीक्षा में कुल 86.32 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की। जिसमें 90.34 प्रतिशत छात्राएं पास हुईं जबकि 83.40 प्रतिशत छात्र पास हुए। हाईस्कूल की टॉप-10 सूची में मात्र तीन बेटियां स्थान बना सकी हैं, जबकि सात बेटों ने स्थान बनाया है।

हाईस्कूल के टॉप-10 छात्र 

  1. राजमंगलम -  93.67 फीसदी अंक,   डॉ. राममनोहर लोहिया इंटर कॉलेज किशनी            
  2. अथर्व -  93 फीसदी अंक, डॉ. राममनोहर लोहिया इंटर कॉलेज किशनी
  3. इशेंद्र सिंह  - 92.67 फीसदी अंक, आरएसएमएलआईसी अवंतीबाई नगर भोगांव 
  4. अनामिका  -  92 फीसदी अंक, जीनियस इंटर कॉलेज बरनाहल 
  5. शिवेंद्र कुमार  -  92  फीसदी अंक, आरडी इंटर कॉलेज बिछवां 
  6. मोहम्मद शहीम  - 91.83 फीसदी अंक, राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी 
  7. तनिष्का -  91.50 फीसदी अंक, एमबीआईसी मैनपुरी रोड कुसमरा 
  8. अभिषेक पाल  - 91.33 फीसदी अंक, तपस्थली सीनियर सेकेंडरी स्कूल 
  9. कृष्ण प्रताप सिंह - 90.67 फीसदी अंक, एमएसवीडी आईसी ललूपुर 
  10. निरजरा वर्मा  -  90.33 फीसदी अंक, तथागत इंटर कॉलेज कुरावली 

इंटर के टॉप-10 की सूची

  1. अनुराग यादव    - 88.60    फीसदी अंक, श्री सतानंद इंटर कॉलेज रठेरा 
  2. अनिष्क राजपूत -  87 फीसदी अंक, श्री आदर्श राष्ट्रीय इंटर कॉलेज कुरावली रोड
  3. बसंत कुमार    - 86.40 फीसदी अंक, जैन इंटर कॉलेज करहल 
  4. मयंक राज    - 86.40 फीसदी अंक, जैन इंटर कॉलेज करहल 
  5. रूप कुमार    - 86.30    फीसदी अंक, जैन इंटर कॉलेज करहल 
  6. अर्पित कुमार    - 85.80 फीसदी अंक, आर्मी पब्लिक इंटर कॉलेज दिहुली
  7. अतुल कुमार    - 85.80 फीसदी अंक, जेडीएसबीएसबीएस शिक्षा सदन किशनी 
  8. मोहिनी    - 85.40    फीसदी अंक, श्री महाराज सिंह शिक्षा सदन इंटर कॉलेज जोत 
  9. वंदना कुमारी    - 85.20 फीसदी अंक, शिक्षा सागर इंटर कॉलेज दिहुली 
  10. हेमंत कुमार    - 84.80    फीसदी अंक, एससीएमडी कॉलेज कछपुरा 
  11. अंचित     - 84.60    फीसदी अंक, श्री कामता सिंह इंटर कॉलेज उद्दैतपुर अभई
  12. सुमित कुमार    - 84.40    फीसदी अंक, तपस्थली सीनियर सेकेंडरी स्कूल 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed