फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Board Result 2020: agra toppers gave success mantras to students

UP Board Result 2020: परीक्षा परिणाम से पहले बीते वर्षों के टॉपर्स ने दिए 'सफलता' के संदेश

Sat, 27 Jun 2020 12:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Jun 2020 12:26 AM IST
सार

  • बीते वर्षों के टॉपर्स की सलाह है कि परीक्षा परिणाम जैसा भी आए, विद्यार्थियों को उसे सकारात्मक तरीके से लेना चाहिए।

विज्ञापन
UP Board Result 2020: agra toppers gave success mantras to students
अंकिता यादव, आरती कुशवाह, गौरव (बीत वर्षों के टॉपर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शनिवार को जारी होगा। बीते वर्षों के टॉपर्स की सलाह है कि परीक्षा परिणाम जैसा भी आए, विद्यार्थियों को उसे सकारात्मक तरीके से लेना चाहिए। यह विद्यार्थी जीवन के महत्वपूर्ण पड़ाव जरूर होते हैं, लेकिन मंजिल नहीं है। राहें आगे भी होती हैं। यदि कहीं कमी रह जाती है तो उस पर मंथन करना चाहिए और आगे उसे दूर करने के प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन


एमबीबीएस कर रहीं 2015 की टॉपर अंकिता


वर्ष 2015 में मार्निंग रेज इंटर कॉलेज नवांमील की अंकिता यादव ने 96.40 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में इंटरमीडिएट की परीक्षा में टॉप किया था। हाईस्कूल में ही उन्होंने ठाना था कि उन्हें डॉक्टर बनना है। दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ वो मंजिल की ओर बढ़ रहीं हैं। अंकिता यादव इस समय केडी मेडिकल कॉलेज मथुरा से एमबीबीएस कर रहीं हैं। प्रथम वर्ष में उन्होंने 71 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। दूसरे वर्ष की परीक्षा होनी है।
विज्ञापन


संदेश: लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ें

अंकिता यादव का बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए संदेश है कि किसी विषय में कम नंबर हैं तो उससे मोटिवेट होना चाहिए। कमी को दूर करने का संकल्प लें। खुद का आकलन कर लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे हैं 2016 के टॉपर गौरव

वर्ष 2016 में इंटरमीडिएट में 96.2 फीसदी अंकों के साथ जिले में टॉप करने वाले संत श्री आनंददास जी महाराज इंटर कॉलेज डौकी के विद्यार्थी गौरव धाकरे दिल्ली में रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे हैं। लॉकडाउन के बाद से नामनेर स्थित घर पर हैं। उनका सपना आईएएस बनने का है। इसी के लिए मेहनत कर रहे हैं।

संदेश: मेहनत करते रहें, मंजिल जरूर मिलेगी

गौरव का कहना है कि प्राप्तांक अच्छे होने से हमारा मनोबल जरूर बढ़ता है, लेकिन यही हमारी मंजिल नहीं होती है। मंजिल की ओर बढ़ने और उसे पाने के लिए और अच्छा करने की जरूरत होती है। मेहनत करते रहें तो मंजिल जरूर मिलेगी।
 

शिक्षक बनने के लिए मेहनत कर रहीं 2017 की टॉपर आरती

वर्ष 2017 में मार्निंग रेज इंटर कॉलेज नवांमील से इंटरमीडिएट की परीक्षा में 93.60 फीसदी अंकों के साथ जिले में टॉप करने वाली आरती कुशवाह का सपना शिक्षक बनने का है। वह इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहीं हैं। वह राधे जमुना पीजी कॉलेज, कलाल खेड़िया से बीएससी (बायो) तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहीं हैं। बीएससी प्रथम वर्ष में आरती ने 62 और द्वितीय वर्ष में 65 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। स्नातक के बाद वह बीटीसी करना चाहती हैं।

संदेश: रिजल्ट देखकर तनाव न लें

बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए आरती का संदेश है कि परिणाम देखकर तनाव कतई न लें। इससे कोई फायदा नहीं होने वाला है। आगे की योजना बनाएं और पूरी मेहनत और लगन के साथ लक्ष्य को पाने की कोशिश करें।

मंडल के 3.10 लाख परीक्षार्थियों का आएगा परिणाम

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल मंडल के करीब 3.10 लाख परीक्षार्थियों का परिणाम शनिवार को दोपहर में आएगा। मंडल में 4.43 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से करीब 33 हजार परीक्षार्थी अनिवार्य विषय हिंदी की परीक्षा में अनुपस्थित थे। 

जिले में हाईस्कूल में 62,810 और इंटरमीडिएट में 56,637 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इन दोनों कक्षाओं में जिले में हिंदी विषय की परीक्षा 10,750 परीक्षार्थियों ने छोड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed