{"_id":"684e840e6dc3629e3508a361","slug":"up-board-marksheet-not-yet-received-students-worried-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी बोर्ड की अब तक नहीं आई मार्कशीट, छात्र परेशान; काॅलेज में प्रवेश हो सकता है कैंसिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी बोर्ड की अब तक नहीं आई मार्कशीट, छात्र परेशान; काॅलेज में प्रवेश हो सकता है कैंसिल
Sun, 15 Jun 2025 02:53 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 15 Jun 2025 02:53 PM IST
सार
परीक्षाफल के बाद से विद्यार्थियों को मार्कशीट का इंतजार बना हुआ है। इंटर के छात्र अधिक परेशान हैं क्योंकि उन्हें अन्य संस्थानों में प्रवेश लेना है। कई संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
- फोटो : amar ujala
विस्तार
आगरा में माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के हाईस्कूल और इंटर के छात्रों का मार्कशीट का इंतजार लंबा होता जा रहा है। एक माह से अधिक का समय परीक्षाफल घोषित हुए गुजर चुका है। अभी तक बोर्ड कार्यालय से मार्कशीट नहीं भेजी गई हैं। इस वजह से कई छात्रों को अन्य संस्थानों में प्रवेश लेने में दिक्कत आ रही है। कॉलेजों से मूल मार्कशीट का वितरण किया जाता है।
हाईस्कूल और इंटर का परीक्षाफल 25 अप्रैल को घोषित किया गया था। परीक्षाफल के बाद से विद्यार्थियों को मार्कशीट का इंतजार बना हुआ है। इंटर के छात्रों की दिक्कत अधिक बढ़ी हुई है क्योंकि उनको अन्य संस्थानों में प्रवेश लेना है। कई संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है। उस स्थिति में ओरिजनल मार्कशीट की आवश्यकता पड़ती है।
मार्कशीट न होने पर प्रवेश कैंसिल भी हो सकता है। इसी बात से विद्यार्थी परेशान है और कॉलेजों के चक्कर काट रहे हैं। छात्र रोहित का कहना है कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए एक संस्थान में आवेदन किया है। वहां पर लिखित परीक्षा होने के बाद इंटरव्यू होना है।
विज्ञापन
इंटरव्यू में ओरिजनल मार्कशीट दिखानी पड़ेगी। कॉलेज संचालक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे। ऐसी समस्या कई छात्र-छात्राओं की बनी हुई है। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि मेरठ कार्यालय से जल्द मार्कशीट आने की उम्मीद है। कॉलेजों के माध्यम से छात्रों को मार्कशीट का वितरण कराया जाएगा।