फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Board

शासन ने मांगा बोर्ड परीक्षा का रिकॉर्ड

Thu, 16 Jul 2020 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Up Board
मैनपुरी। परीक्षा में नकल पर नकेल के बाद अब शासन ने शिक्षकों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वर्ष 2020 यूपी बोर्ड परीक्षा में विद्यालयों के परीक्षा परिणाम की डिटेल शासन ने तलब की है। 30 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम वाले कॉलेजों पर कार्रवाई का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

इस बार बोर्ड परीक्षा-2020 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई गई। शासन ने अब शिक्षा व्यवस्था के सुधार की भी पहल शुरू कर दी गई है। कॉलेज के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों के साथ-साथ शिक्षकों की अपने विषय के प्रति जिम्मेदारी तय की जा सके इसे देखते हुए बोर्ड परीक्षा परिणाम का मूल्यांकन किया जा रहा है।
विज्ञापन

शासन के अपर सचिव के निर्देश पर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले के उन कॉलेजों का रिकॉर्ड मांगा है जिनका परीक्षा परिणाम 30 प्रतिशत से कम रहा हो। सचिव का पत्र प्राप्त होने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में परीक्षा परिणाम का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। 30 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम वाले कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को स्पष्टीकरण देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेल विषय के शिक्षक को भी देना होगा जवाब
राजकीय और सहायता प्राप्त कॉलेजों में शिक्षा व्यवस्था के सुधार के लिए शासन ने यह भी निर्णय लिया है कि जिस शिक्षक के विषय में छात्र-छात्राएं अधिक फेल हुए हैं उन विषयों के शिक्षकों को जवाब देना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों से इस संबंध में भी जानकारी मांगी है कि उनके यहां किस विषय में अधिक बच्चे फेल हुए हैं। उस विषय का शिक्षक कौन है इसकी भी जानकारी दी जाए।

निर्धारित प्रारूप पर आज ही दें जानकारी
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने जिले के सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे हर हाल में शुक्रवार तक बोर्ड परीक्षाफल की जानकारी निर्धारित प्रारूप पर प्रधान करें। संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल आगरा ने तत्काल सूचना मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed