Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Board Introduces Mobile App for Uploading Practical Exam Marks in 2026

UP Board Exam 2026: एप से दर्ज होंगे प्रयोगात्मक परीक्षा के नंबर, इसलिए लागू हुई नई व्यवस्था

Thu, 18 Dec 2025 12:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Dec 2025 12:22 PM IST
सार

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं  फरवरी में प्रस्तावित हैं। इस बार नई व्यवस्था लागू की गई है। यूपीएमएसपी मोबाइल एप पर परीक्षकों को प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक दर्ज करने होंगे।

विज्ञापन
UP Board Introduces Mobile App for Uploading Practical Exam Marks in 2026
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में प्रयोगात्मक परीक्षाओं में पारदर्शिता बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू की है। यूपीएमएसपी मोबाइल एप पर परीक्षकों को प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक दर्ज करने होंगे।
विज्ञापन


बोर्ड की ओर से प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए ऐसा एप तैयार कराया गया है, जिसका लिंक परीक्षकों के मोबाइल पर होगा। इस पर वे प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक अपलोड कर सकेंगे। परीक्षक इस एप पर परीक्षा केंद्र के 200 मीटर दायरे में ही रहकर भी अंक दे सकेंगे। इसे ड्यूटी पर नियुक्त परीक्षकों को डाउनलोड करना होगा। इसका लिंक व पासवर्ड परीक्षकों को परीक्षा से पूर्व उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


परीक्षक छात्रों को दिए जाने वाले अंकों का विवरण भी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। बोर्ड ने प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियां भी घोषित कर दी हैं। परीक्षा दो चरणों में संपन्न होंगी। इस बारे में संयुक्त शिक्षा निदेशक डाॅ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि आगरा में पहले चरण में 24 जनवरी से एक फरवरी 2026 तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी। उन्होंने बताया कि इसके अंक एप के माध्यम से अपलोड किए जाएंगे। उनको बोर्ड को उपलब्ध कराया जाएगा। यूपी बोर्ड की लिखित परीक्षाओं की तरह प्रयोगात्मक परीक्षाओं पर भी सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। इस एप पर शिकायत भी की जा सकेगी। इसे लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम से कनेक्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed