{"_id":"5e4430a38ebc3ee59b3b2531","slug":"up-board-exam-will-come-mainpuri-news-agr4291754182","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्रों पर पुलिस का रहेगा पहरा, अधिकारी करेंगे निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्रों पर पुलिस का रहेगा पहरा, अधिकारी करेंगे निगरानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। आज से ठीक पांच दिन बाद यानि की 18 फरवरी से जिले में बोर्ड परीक्षा का आगाज हो जाएगा। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पुलिस और होमगार्ड की तैनाती रहेगी। इसके साथ ही अधिकारियों की टीमें भी केंद्रों पर नजर रखेंगी।
18 फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू होनी है। परीक्षा के लिए जिले में 91 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 27 केंद्र संवेदनशील और 12 केंद्र अतिसंवेदनशील की श्रेणी में हैं। शिक्षा विभाग ने प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो पुरुष सिपाही, एक महिला सिपाही और दो होमगार्ड की तैनाती किए जाने की मांग पुलिस विभाग से की है। इसके साथ ही संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स मांगा गया है।
जोनल मजिस्ट्रेट के साथ सीओ की लगाई गई ड्यूटी
केंद्रों को छह जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में मजिस्ट्रेट के रूप में एसडीएम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। चार जोनल मजिस्ट्रेट के साथ सीओ और दो जोनल मजिस्ट्रटों के साथ दो इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त स्वयं एसपी और डीएम परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेंगे। इसके अतिरिक्त सचल दल टीम को भी दो-दो होमगार्ड मुहैया कराए गए हैं।
विज्ञापन
चौकीदार भी किए गए तैनात
परीक्षा केंद्रों पर अराजकतत्वों पर निगरानी के लिए चौकीदारों को भी काम पर लगाया गया है। चौकीदार क्षेत्रवार पुलिस को महत्वपूर्ण सूचनाएं उपलब्ध कराएंगे। इससे समय रहते स्थिति को नियंत्रित की जा सकेगा।
सभी परीक्षा केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स की तैनाती रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम कर लिए गए हैं।
- ओमप्रकाश सिंह, एएसपी
बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। जिला प्रशासन भी लगातार तैयारियों के लेकर मॉनीटरिंग कर रहा है।
नाजर सिंह यादव, प्रभारी डीआईओएस
हाईलाइटर्स
91 परीक्षा केंद्रों पर होनी है यूपी बोर्ड परीक्षा
06 जोन में बांटे गए हैं परीक्षा केंद्र
19 सेक्टर मजिस्ट्रेट करेंगे परीक्षा की निगरानी
39 केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की हुई तैनाती
27 केंद्र हैं जिले में संवेदनशील
12 केंद्र परीक्षा केंद्र रखे गए हैं अति संवेदनशील की श्रेणी में