फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up board exam sensitive and susceptible centers list in Agra

यूपी बोर्ड: आगरा जिले के 121 परीक्षा केंद्र संवेदनशील व अतिसंवेदनशील, यहां देखें सूची

Mon, 04 Feb 2019 02:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Feb 2019 02:34 PM IST
विज्ञापन
up board exam sensitive and susceptible centers list in Agra
up board

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए आगरा जिले में इस बार 184 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिला समिति ने इसमें से 121 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों की सूची में शामिल किया गया है। 

विज्ञापन


जिले के 39 परीक्षा केंद्र अतिसंवेदनशील और 82 परीक्षा केंद्र संवेदनशील हैं। इन सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती रहेगी। जोनल व सुपर जोनल मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक अरविंद कुमार पांडेय का कहना है कि केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया गया है कि वह परीक्षार्थियों का सघन परीक्षण करें। ठंड में जूते मोजे निकलवाकर परीक्षार्थियों को न बैठवाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र

- केआर इंटर कॉलेज, रुनकता।
- संजय गांधी गर्ल्स इंटर कॉलेज, दौरेठा।
- अमित मेमोरियल इंटर कॉलेज, मुड़ी।
- श्रीमती गंगादेवी इंटर कॉलेज, रहनकला।
- गोपाल सिंह इंटर कॉलेज, मुड़ी चौराहा।
- श्री विपती सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुबेरपुर।
- ईश्वर महाराज इंटर कॉलेज, नगला तेजा।
- सार्वजनिक इंटर कॉलेज, इरादतनगर।
- पंडित गूंगाराम बाबूजी इंटर कॉलेज, मोहनपुरा।
- श्री विश्वंभर दयाल इंटर कॉलेज, विरहेरू।
- श्री गणपति इंटर कॉलेज, जौनई।
- डॉ. राम मनोहर लोहिया कन्या इंटर कॉलेज, जगनेर।
- माधवी अग्रसेन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खेरागढ़।
- जय मां गायत्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ककरोली, पिनाहट।
- अतर सिंह इंटर कॉलेज, रोझोली, किरावली।
- श्री बालमुकुंद आदर्श इंटर कॉलेज, पनवारी। 
- जीएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सामरा फतेहपुर सीकरी रोड।
- श्रीराम इंटर कॉलेज, कराही, फतेहपुर सीकरी।
- लक्ष्मी इंटर कॉलेज, कराहरा।
- कैलादेवी इंटर कॉलेज, लोहकरेरा।
- डीबीएस इंटर कॉलेज, तेहरागेट।
- मां चंद्रावती रामजीलाल इंटर कॉलेज, नगला।
- गिर्राज सिंह बघेल कन्या इंटर कॉलेज, बरारा।
- श्री गजाधर प्रसाद इंटर कॉलेज, गणेश नगर।
- श्री लक्ष्मी नारायण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देवरी रोड।
- एसएसएम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सुभाष नगर।
- बाबूलाल मेमोरियल इंटर कॉलेज, बाद।
- पंडित सोनपाल इंटर कॉलेज, ताल सैमरी।
- दीप इंटर कॉलेज, आगरा छावनी।
- जगन सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सैयद नदौता।
- श्री राम गर्ल्स हाईस्कूल, राहुल नगर बोदला।
- धरम अमरदीप इंटर कॉलेज, शमसाबाद।
- श्री गिरेंद्र सिंह इंटर कॉलेज लुहेटा मोड़।
- हेत सिंह इंटर कॉलेज, शमसाबाद।
- श्री दरबारी लाल बघेल इंटर कॉलेज, पंडित ख्यालीराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तांसपुर।
- राजवीर सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नगला शादी।
- श्रीमती किरन देवी हाईस्कूल, नगला देवहंस। 

एक नजर आंकड़ों पर

- 184 परीक्षा केंद्र जिले में बनाए गए हैं।
- 1,25,977 परीक्षार्थी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में पंजीकृत हैं। 
- 65769 संस्थागत परीक्षार्थी हाईस्कूल में हैं, 72 व्यक्तिगत परीक्षार्थी हैं।
- 59,801 संस्थागत परीक्षार्थी इंटरमीडिएट में हैं, 335 व्यक्तिगत परीक्षार्थी हैं। 
- 39 परीक्षा केंद्र अतिसंवेदनशील श्रेणी में हैं।
- 82 परीक्षा केंद्र संवेदनशील श्रेणी में हैं। 

मंडल स्तर पर महज दो उड़नदस्ते 

इस बार जिला स्तर पर उड़नदस्तों की संख्या बढ़ा दी गई है, मंडल स्तर पर घट गई है। मंडल स्तर पर महज दो दस्ते बनाए गए हैं। एक के प्रभारी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) और दूसरे के प्रभारी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) हैं। मंडलीय उप शिक्षा निदेशक अलीगढ़ के प्रभारी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक हैं, उनकी ड्यूटी वहीं लगी है। 

अपर मुख्य सचिव का आना टला 

अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा एवं उच्च शिक्षा राजेंद्र कुमार तिवारी को चार फरवरी को यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करनी थी। उनका कार्यक्रम भी आया था। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक अरविंद कुमार पांडेय के मुताबिक अपर मुख्य सचिव का आना किसी कारण से टल गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed