फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up board exam

परीक्षा ड्यूटी में सहयोग नहीं किया तो होगी एफआईआर

Mon, 10 Feb 2020 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
up board exam
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी को लेकर आ रही समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस ने जिले के सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को एफआईआर कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

18 फरवरी से आयोजित होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी लगातार संज्ञान ले रहे हैं। जिलाधिकारी ने परीक्षा कार्य में ड्यूटी करने वाले कक्ष निरीक्षकों को लेकर निर्देश दिए हैं कि जो कॉलेज कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी में सहयोग नहीं कर रहे हैं। उन कॉलेजों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश के बाद प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक रघुराज सिंह पाल ने जिले के सभी कॉलेजों को सोमवार को पत्र जारी करते हुए चेतावनी दी कि दो दिन के अंदर सभी कॉलेज अपने कॉलेजों के शिक्षकों की सूची ड्यूटी कार्ड सहित उनके कार्यालय में उपलब्ध करा दें जिससे कि समय रहते कक्ष निरीक्षकों को ड्यूटी कार्ड जारी किए जा सकें। प्रभारी डीआईओएस ने चेतावनी दी कि यदि प्रधानाचार्य इस कार्य में सहयोग नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी। इसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed