{"_id":"5e399e308ebc3ee5dd294a20","slug":"up-board-exam-mainpuri-news-agr4279232141","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा सिर पर, 451 कॉलेजों ने नहीं जमा की शिक्षकों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा सिर पर, 451 कॉलेजों ने नहीं जमा की शिक्षकों की सूची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षाओं के शुरू होने में मात्र 12 दिन शेष बचे हैं, लेकिन शासन के निर्देश के बाद भी कॉलेज संचालक परीक्षा में सहयोग नहीं कर रहे। निर्धारित तिथि निकल जाने के बाद भी जिले के 451 कॉलेजों ने अभी तक अपने कॉलेज के शिक्षकों के नाम की सूची और ड्यूटी कार्ड जमा नहीं किए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इन कॉलेज संचालकों को दो दिन में सूची और कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है।
18 फरवरी से माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। परीक्षाओं के लिए जनपद स्तर से कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी भी मंगलवार को तय कर दी गई, लेकिन जिन कॉलेजों के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है उनमें से 451 कॉलेजों ने अभी तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में शिक्षकों की सूची और ड्यूटी कार्ड जमा नहीं किया है। ऐसी स्थिति में जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार ने नाराजगी जताते हुए इन कॉलेजों के प्रधानाचार्य व प्रबंधकों को शिक्षकों की सूची ड्यूटी कार्ड सहित उनके कार्यालय में उपलब्ध कराएं।
2856 शिक्षकों की लगाई गई है ड्यूटी
यूपी बोर्ड परीक्षा में जिले में निर्धारित 91 परीक्षा केंद्रों पर जिले के 22 राजकीय, 53 सहायता प्राप्त व 422 वित्तविहीन कुल 497 कॉलेजों से 1913 शिक्षक-शिक्षिकाओं की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रूप में लगाई गई है। इसमें से 46 कॉलेजों से मात्र 313 शिक्षकों की सूची व ड्यूटी कार्ड ही अब तक उपलब्ध हुए हैं।
विज्ञापन
बेसिक स्कूलों से 952 शिक्षक करेंगे परीक्षा में ड्यूटी
यूपी बोर्ड परीक्षा में कड़ी निगरानी के लिए बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों से भी मदद ली गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर डीआईओएस ने बेसिक शिक्षा के 952 शिक्षकों को परीक्षा ड्यूटी में लगाया है। डीआईओएस ने बीएसए को इस संबंध में पत्र लिखते हुए कहा कि वे खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित करें। संबंधित विकास खंड के शिक्षकों को परीक्षा ड्यूटी के लिए भेजा जाए।
जिन कॉलेज संचालकों ने अभी तक सूची उपलब्ध नहीं कराई है वे दो दिन के अंदर ड्यूटी कार्ड सहित सूची उनके कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। नहीं तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी।
सर्वेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक