{"_id":"ba9481844a64ccebca28318438801a7d","slug":"up-board-exam-evaluation-boycott-became-holyday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन बहिष्कार के नाम पर छुट्टी मना रहे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यांकन बहिष्कार के नाम पर छुट्टी मना रहे शिक्षक
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Wed, 01 Apr 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कापियों के मूल्यांकन बहिष्कार के नाम पर बड़ी संख्या में शिक्षक छुट्टी मना रहे हैं। मूल्यांकन केंद्रों पर मंगलवार को 50 फीसदी परीक्षकों और उप प्रधान परीक्षकों ने उपस्थिति नहीं दर्ज कराई। कई शिक्षक उपस्थिति दर्ज कराकर चले गए।
राजकीय इंटर कालेज, शाहगंज में 812 परीक्षकों में से 205, 88 उप प्रधान परीक्षकों में से 40, आरबीएस इंटर कालेज, खंदारी में 485 में से 160 और 48 में से 15, बैप्टिस्ट हायर सेकेंडरी स्कूल, सांई की तकिया में 420 परीक्षकों में से 172 और 43 उपप्रधान परीक्षकों में से 20 ने उपस्थिति दर्ज कराई। साकेत विद्यापीठ इंटर कालेज, शाहगंज में 852 में से 193 परीक्षक, 89 में से 40 उप प्रधान निरीक्षक और एमडी जैन इंटर कालेज में 340 के सापेक्ष 249 परीक्षक और 40 में से 28 उपप्रधान परीक्षक ही पहुंचे। डीआईओएस दिनेश कुमार यादव का कहना है कि इस संबंध में शासन स्तर से जो निर्देश प्राप्त होंगे, उस पर अमल किया जाएगा।