{"_id":"5e3309038ebc3e99f1005653","slug":"up-board-exam-admit-cards-distribution-starts-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षाः प्रवेश पत्रों का वितरण शुरू, फोटो और सिर्फ बार कोड से कई छात्र परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षाः प्रवेश पत्रों का वितरण शुरू, फोटो और सिर्फ बार कोड से कई छात्र परेशान
Fri, 31 Jan 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा प्रवेश पत्र
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्रों का बृहस्पतिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से वितरण शुरू कर दिया गया। तमाम परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्रों में त्रुटियां सामने आ रही हैं। किसी के नाम की स्पेलिंग गलत है तो किसी का सरनेम गायब है।
झम्मन लाल इंटर कॉलेज के कक्षा 10 के विद्यार्थी का नाम मनमोहन है, हिंदी में इसे मानमोहन लिखा गया है। ऐसे ही श्रीमती बीडी इंटर कॉलेज गढ़ीरामी के कक्षा 10 के छात्र सचिन कुमार का नाम हिंदी में साचिन कुमार लिखा है।
श्रीराम कृष्ण इंटर कॉलेज के कुछ परीक्षार्थियों के सरनेम नहीं हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार करीब 30 फीसदी प्रवेशपत्रों पर परीक्षार्थी की फोटो लगी है, जबकि 70 फीसदी प्रवेशपत्रों पर फोटो नहीं है। इन पर केवल बार कोड दिया गया है।
विज्ञापन
प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक सुभाष बाबू का कहना है कि प्रवेशपत्र में त्रुटियों से परीक्षार्थियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है, इससे परीक्षा में दिक्कत नहीं आएगी। अंकपत्र में सही नाम और जानकारियां आएंगी। विद्यालयों से एनआर लिस्ट में संशोधन करके भेज दिया गया है।