{"_id":"5e3802578ebc3e4af233d44b","slug":"up-board-exam-aadhaar-card-to-be-kept-with-admit-card","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षाः प्रवेशपत्र के साथ रखना होगा आधार कार्ड, ये हैं अतिसंवेदनशील केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षाः प्रवेशपत्र के साथ रखना होगा आधार कार्ड, ये हैं अतिसंवेदनशील केंद्र
Tue, 04 Feb 2020 12:52 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा का आयोजन इसी माह से होना है। बोर्ड ने संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। 91 परीक्षा केंद्रों में पांच अतिसंवेदनशील एवं नौ संवेदनशील परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इन केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। वहीं, सचलदल भी इन केंद्रों पर निरीक्षण में ज्यादा फोकस रखेंगे।
परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन बनाने के आदेश हैं। इस पर शासन-प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) रितु गोयल ने बताया कि अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी।
यह है अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र
आछेलाल इंटर कॉलेज जेड़ाझाल, केपीएस इंटर कालेज कौरारा बुजुर्ग, रामदीन सूरजमुखी इंटर कॉलेज नगला हंसी जसराना, स्वामी सर्वानंद इंटर कॉलेज नगला पैज, कृष्ण इंटर कॉलेज खेरिया पटीकरा।

Trending Videos
यह केंद्र संवेदनशील
राजकीय इंटर कॉलेज नसीरपुर, रामप्रताप सिंह इंटर कॉलेज टूंडला, विनोद मेमोरियल इंटर कॉलेज जोधपुर, राजकीय कन्या इंटर कालेज नगला बल, अजब सिंह इंटर कॉलेज नगला धारू, महाराज सिंह इंटर कॉलेज, गंगा इंटर कॉलेज जरौली खैरगढ़, अजव्ब सिंह इंटर कॉलेज हसगनपुर, मुंशीलाला इंटर कॉलेज कैलई।
परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र के साथ रखना होगा आधार कार्ड
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश परीक्षा 2020 के लिए फर्जी छात्रों और मुन्नाभाई पर अंकुश लगाने के लिए जिला स्तर पर खास कदम उठाया जाएगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेशपत्र के साथ अपना आधार कार्ड भी लाना होगा। जिससे उनकी सही पहचान हो सके।
आधार कार्ड के जरिये बाहरी छात्रों पर भी निगाह रखी जाएगी। परीक्षा केंद्र पर बतौर कक्ष निरीक्षक ड्यूटी देने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों को भी आधार कार्ड रखना अनिवार्य किया गया है। डीआइओएस रितु गोयल ने बताया कि विद्यार्थी प्रवेशपत्र के साथ आधार कार्ड भी लेकर आएंगे। पिछली परीक्षाओं में कई केंद्रों पर ज्यादा उम्र के विद्यार्थियों के प्रपत्रों की जांच शक के आधार पर की गई थी।
उसमें से कुछ फर्जी भी पकड़े गए थे। पूर्व की परीक्षाओं में केंद्र व्यवस्थापकों व प्रबंधकों के रिश्तेदारों को अवैध तरीके से परीक्षा केंद्र पर घूमते हुए पकड़ा गया था। इस बार निरीक्षण पर आई टीम के मांगने पर आधार कार्ड व अन्य प्रपत्र दिखाने होंगे। जिससे इस संबंध में सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया जा रहा है।