फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Board Exam 2024 UPMSP Class 10th 12th exam dates announced agra

UP Board 2024: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तारीख घोषित, आगरा से शामिल होंगे 1.24 लाख छात्र-छात्राएं

Fri, 08 Dec 2023 07:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 08 Dec 2023 07:00 AM IST
सार

UP Board Exam 2024: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी गई हैं। इस परीक्षा में आगरा से 1.24 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
 

विज्ञापन
UP Board Exam 2024 UPMSP Class 10th 12th exam dates announced agra
UP Board Exam 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

UP Board Exam 2024 Date Sheet Released: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं 22 फरवरी से 9 मार्च तक होंगी। परीक्षा कार्यक्रम बृहस्पतिवार को जारी कर दिया गया। विभागीय तैयारी जिले में अधूरी नजर आ रही है। न तो परीक्षा केंद्रों की आपत्तियों का निस्तारण हुआ और न ही नकल रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरों का ट्रायल किया गया। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम बनने समेत कई कार्य अभी लंबित हैं।
विज्ञापन


वर्ष-2024 की बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 1,24,106 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। हाईस्कूल के 64709 और इंटर के 59397 परीक्षार्थी हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 293 आपत्तियां जमा हुई हैं। प्रशासन इसका निस्तारण अब तक नहीं कर पाया है। आपत्ति के बाद कुछ परीक्षा केंद्र रद्द या संशोधित होते हैं। परीक्षार्थियों के आवंटन का चार्ट नए स्तर से तैयार होना है, इस कार्य में भी समय लगेगा। परीक्षा में नकल रोकने के लिए हर परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर उनका ट्रायल समय रहते पूरा किया जाना है। इसकी भी तैयारी नजर नहीं आ रही है। अब तक जिला स्तरीय कंट्रोल रूम नहीं बना है, जो राजकीय इंटर कॉलेज में बनाया जाता है। यहां से हर परीक्षा केंद्र पर कैमरों से नजर रखी जाती है।
विज्ञापन


प्रयोगात्मक परीक्षा के परीक्षकों की सूची नहीं घोषित
मुख्य परीक्षा से पहले प्रयोगात्मक परीक्षा का आयोजन 25 जनवरी से एक फरवरी के बीच होना है। इसके लिए बोर्ड के स्तर से परीक्षकों की सूची घोषित होनी है, जिसका इंतजार किया जा रहा है। स्कूलों की तरफ से शिक्षकों का रिकॉर्ड सुधार करने में समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तैयारी शुरू कर दी
जिला विद्यालय निरीक्षक  दिनेश कुमार ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए कार्यक्रम घोषित हो चुका है। उसी हिसाब से तैयारी शुरू कर दी गई है। हर परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे शुरू कराने का निर्देश दिया गया है। इसका जल्द ट्रायल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed