फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Board Exam 2024: Girl student changed to student in admit card subjects also changed

यूपी बोर्ड परीक्षा 2024: प्रवेशपत्र में छात्रा को बना दिया छात्र, विषय भी बदल गए

Sun, 18 Feb 2024 01:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 Feb 2024 01:55 PM IST
सार

यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्रों में गड़बड़ी को लेकर अभिभावक और विद्यार्थी भटक रहे हैं। फोटो ऐसी कि चेहरे तक समझ नहीं आ रहे हैं। वहीं कुछ शिकायतें तो ऐसी मिलीं हैं, जिनमें छात्रों का जेंडर ही बदल दिया गया है। 

 

विज्ञापन
UP Board Exam 2024: Girl student changed to student in admit card subjects also changed
यूपी बोर्ड परीक्षाएं - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए आए प्रवेश पत्रों में दर्जनों ऐसे प्रकरण हैं जिसमें छात्र-छात्राओं के नाम, जेंडर और विषय गलत हैं। स्कूल संचालकों का कहना है कि बोर्ड ने संशोधन के लिए जब साइट खोली थी तो सभी संशोधन कर दिए गए थे, बावजूद इसके अपडेट प्रवेशपत्र नहीं आए हैं। परीक्षा में मात्र चार दिन बचे हैं, अभिभावक और विद्यार्थी दोनों परेशान हैं। स्कूल संचालकों को भी यह समझ नहीं आ रहा है कि इस स्थिति में वह क्या करें?
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षाएं 22 मार्च से शुरू हो रही हैं। परीक्षा केंद्र, व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षक से लेकर आंतरिक सचल दल तक बन चुके हैं। कई प्रवेशपत्रों पर फोटो इतने खराब प्रिंट हैं कि उन्हें देखकर चेहरा पहचानना मुश्किल होगा। संशोधन के लिए बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय को लिखा जा रहा है।
विज्ञापन


स्कूल संचालकों को दिए कई अवसर
जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि बोर्ड ने स्कूल संचालकों को संशोधन के तमाम अवसर दिए। ज्यादातर के संशोधन हो भी गए। जितने भी प्रवेशपत्रों में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी वो सभी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ के लिए अग्रसारित कर दी गई है। दो दिन में संशोधन होकर आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस 1- देहात क्षेत्र के एक विद्यालय की छात्रा ने कक्षा 9 और 10 में गणित विषय की पढ़ाई की। अब प्रवेशपत्र आया तो गणित के स्थान पर विषय के रूप में गृह विज्ञान दर्ज है। अब छात्रा को समझ नहीं आ रहा है कि वह कैसे गृह विज्ञान की परीक्षा दे पाएगी।


केस 2- एक अन्य छात्रा का परीक्षा केंद्र लड़कों के विद्यालय में आ गया है। छात्रा के प्रवेशपत्र पर मेल (पुरुष) दर्ज है। इसी वजह से परीक्षा केंद्र लड़कों के विद्यालय में पहुंच गया है।

केस 3- बारहवीं के एक छात्र ने जीव विज्ञान विषय को पढ़ाई के लिए चुना लेकिन प्रवेशपत्र में उनका विषय गणित दर्ज होकर आ गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed