फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up board exam 2021 date announced final list of exam centers ready in Agra

यूपी बोर्ड परीक्षा 2021: आगरा जिले में सात परीक्षा केंद्र और हो गए कम, अंतिम सूची तैयार

Wed, 10 Feb 2021 07:05 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Feb 2021 07:05 PM IST
सार

  • यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए तारीखें घोषित कर दी हैं। 24 अप्रैल से बोर्ड परीक्षाएं शुरू होंगी। हाईस्कूल की परीक्षा 10 मई और इंटर की परीक्षा 12 मई को समाप्त होगी। इसे लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। जिला केंद्र निर्धारण समिति ने परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची तैयार कर ली है।

विज्ञापन
up board exam 2021 date announced final list of exam centers ready in Agra
यूपी बोर्ड। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए जिला केंद्र निर्धारण समिति ने परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची तैयार कर ली है। इसे जल्द बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। जिले में परीक्षा केंद्रों की संख्या पहले से सात कम हो गई है। पहली सूची में 163 विद्यालय थे, फाइनल में संख्या 156 ही रह गई है। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह की अध्यक्षता में केंद्र निर्धारण समिति की बैठक हुई। इसमें आपत्तियों और प्रार्थनापत्रों पर विचार करने के बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची तय की गई। पहली सूची में शामिल नौ केंद्रों के नाम हटाए गया है। इसमें से आठ वित्त विहीन विद्यालय और एक समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित विद्यालय है। वहीं दो राजकीय विद्यालयों का नाम सूची में बढ़ा दिया गया है। 
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि सूची में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल राजकीय इंटर कॉलेज, मिढ़ाकुर और अंवतीबाई राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, कलाल खेड़िया का नाम जोड़ा गया है। नौ उन विद्यालयों का नाम सूची से हटाया गया है, जो जांच में मानकों पर खरे नहीं पाए गए। शासन की मंशा के अनुरूप केंद्रों का निर्धारण किया गया है। किसी भी नए वित्त विहीन विद्यालय का नाम अंतिम सूची में नहीं बढ़ाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एडेड विद्यालयों की आपत्तियां फिर भी केंद्र नहीं हटाया
जिलाविद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 45 राजकीय व एडेड विद्यालयों ने संसाधनों के अभाव में केंद्र हटाने व परीक्षार्थियों का आवंटन कम करने के संबंध में प्रार्थनापत्र दिया था। किसी विद्यालय का नाम केंद्र की सूची से हटाया नहीं गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक का कहना है कि परीक्षार्थियों की संख्या पर विचार किया जा रहा है। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed