फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Board Exam 2020 Threat To Kill Dios Crime News

यूपी बोर्ड परीक्षाः जिला विद्यालय निरीक्षक को जान से मारने की धमकी, दहशत में अधिकारी

Mon, 25 Nov 2019 04:04 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 25 Nov 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
Up Board Exam 2020 Threat To Kill Dios Crime News
धमकी भरा फोन कॉल - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए विद्यालय को केंद्र न बनाए जाने पर विद्यालय के प्रबंधक ने जिला विद्यालय निरीक्षक को जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी रविवार शाम फोन करके दी गई। डीआईओएस ने पूर्व प्रधान विद्यालय प्रबंधक के खिलाफ बेवर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के तहत होने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए जिले में परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। बेवर क्षेत्र के विद्यालय चौधरी आरबीएस इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन


इसी के चलते जिला विद्यालय निरीक्षक को जान से मारने की धमकी दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार ने बेवर थाने में विद्यालय के प्रबंधक पूर्व प्रधान शीलू यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरोप है कि विद्यालय को परीक्षा केंद्र न बनाए जाने के चलते 24 नवंबर की शाम शीलू यादव ने फोन करके उनके साथ अभद्रता की, साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं धमकी मिलने के बाद से ही जिविनि और उनका परिवार दहशत में है।

सुरक्षा कराई गई मुहैया 
जिला विद्यालय निरीक्षक को मिली जानलेवा हमले की धमकी को जिला और पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। सुरक्षा की दृष्टि से उन्हें गनर मुहैया कराया गया है। इसके साथ ही कोतवाली पुलिस भी जिविनि कार्यालय की निगरानी कर रही है। 

अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक की तहरीर पर बेवर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed