{"_id":"5ed52b77d683c240597bfb0d","slug":"up-board-copy-check-work-will-complete-withen-two-days-results-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: ताजनगरी में मूल्यांकन की धीमी रफ्तार, दो दिन का और इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: ताजनगरी में मूल्यांकन की धीमी रफ्तार, दो दिन का और इंतजार
Tue, 02 Jun 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 02 Jun 2020 12:09 AM IST
सार
फिरोजाबाद व मथुरा में सौ फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका
विज्ञापन
आगरा के एक सेंटर पर कॉपी जांचते परीक्षक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य अब मंडल में आगरा जिले में ही रह गया है। फिरोजाबाद के बाद सोमवार को मथुरा में भी मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया। आगरा में 92.43 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन हो पाया है, अधिकारियों का कहना है कि अभी दो दिन और लगेंगे।
जिले में हाईस्कूल की हिंदी और गृह विज्ञान विषयों में परीक्षकों की कमी से मूल्यांकन में देरी हो रही है। यहां पांच मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। सोमवार को फतेहचंद इंटर कॉलेज में मूल्यांकन कार्य समाप्त हो गया।
राजकीय इंटर कॉलेज, शाहगंज में 94.58 फीसदी, नगर निगम इंटर कॉलेज, ताजगंज में 94.9 फीसदी और बैप्टिस्ट हायर सेकेंडरी स्कूल, ताजगंज में 94.84 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन हुआ है। आरबीएस इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 81.50 और इंटरमीडिएट की 80.89 फीसदी कॉपियां जांची जा सकी हैं। जिन विषयों में परीक्षक कम हैं, उनमें देरी हो रही है।

गणित व विज्ञान की कॉपियों में निकल रहे रुपये
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की गणित और विज्ञान विषय की कॉपियों में चालू वर्ष में खूब रुपये निकले हैं। तमाम परीक्षार्थियों ने 500-500 रुपये के नोट रखे हैं। परीक्षकों में यह चर्चा का विषय है। परीक्षक इन रुपयों को अपने पास ही रख ले रहे हैं, इन्हें कोष में जमा नहीं कर रहे। उप नियंत्रकों को इसकी रिपोर्ट भी नहीं दी जा रही है।