फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Board Copy Check Slow In Agra Results News

यूपी बोर्डः हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम की तैयारी के बीच मूल्यांकन में पिछड़ा आगरा

Sun, 31 May 2020 09:55 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 31 May 2020 09:55 PM IST
सार

अब तक 84.23 फीसदी कॉपियों का ही मूल्यांकन हो पाया

विज्ञापन
Up Board Copy Check Slow In Agra Results News
आगरा के एक सेंटर पर कॉपी जांचते परीक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेड जोन में शामिल मंडल के आगरा, फिरोजाबाद और मथुरा जिले में एक साथ 19 मई को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ था। फिरोजाबाद में मूल्यांकन रविवार को संपन्न हो गया। मथुरा में सोमवार को खत्म हो जाएगा। आगरा में अभी 84.23 प्रतिशत कॉपियां ही जांची जा सकीं हैं।
विज्ञापन


मथुरा में इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा और हाईस्कूल की 98.44 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है। आगरा में भी दो-तीन दिन में मूल्यांकन पूरा करने की बात कही जा रही है। बताया गया है कि हाईस्कूल में गृह विज्ञान विषय के परीक्षक कम हैं।
विज्ञापन


जिले में हाईस्कूल की 4,34,959 कॉपियों में से 3,60,610 (82.94 फीसदी) का मूल्यांकन हो पाया है। इंटरमीडिएट की 3,25,547 में से 2,79,977 कॉपियों (86 फीसदी) का मूल्यांकन हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रेड जोन में मूल्यांकन कार्य समाप्त खत्म करने की तिथि 30 मई निर्धारित की गई थी, इसे घटाकर 28 मई कर दिया गया था। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल का कहना है कि आगरा में शुरुआत में परीक्षकों की संख्या कम थी, संख्या बढ़ने के बाद मूल्यांकन में तेजी आई है।

जिन विषयों में परीक्षक कम हैं, उनमें परीक्षक तलाशने के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिए गए हैं। पांच में एक केंद्र फतेहचंद इंटर कॉलेज में सोमवार को मूल्यांकन खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed