फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Board: Apply for compartment and improvement exams by 27th

यूपी बोर्ड : कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए 27 तक करें आवेदन

Fri, 05 Jun 2026 01:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 05 Jun 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Apply for compartment and improvement exams by 27th
आगरा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथियां घोषित कर दी हैं। आवेदन 6 जून से 27 जून की रात 12 बजे तक परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर किए जा सकेंगे।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र पाल ताेमर ने बताया कि हाईस्कूल इंप्रूवमेंट परीक्षा में परीक्षार्थी एक विषय में सुधार कर सकेंगे, जबकि कंपार्टमेंट परीक्षा में दो अनुत्तीर्ण विषयों में से केवल एक विषय में ही परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। इसका शुल्क 256.50 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट में मानविकी, विज्ञान और वाणिज्य वर्ग के परीक्षार्थी एक अनुत्तीर्ण विषय में कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकेंगे। कृषि भाग-1 और भाग-2 में किसी एक प्रश्नपत्र और व्यावसायिक वर्ग के ट्रेड विषय के एक प्रश्नपत्र में भी अवसर मिलेगा। इसका शुल्क 306 रुपये रखा गया है। यदि छात्र लिखित और प्रायोगिक दोनों भागों में अनुत्तीर्ण हैं तो दोनों परीक्षाएं देनी होंगी, अन्यथा एक भाग या दोनों का विकल्प रहेगा। परीक्षा तिथि बाद में जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed