फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up Board

सर, कोरोना ने दे दिया धोखा, नहीं पता था कि पेपर होंगे

Thu, 28 Apr 2022 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
up  Board
सर, कोरोना ने दे दिया धोखा, नहीं पता था कि पेपर होंगे
विज्ञापन

फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में रोजाना अजीबोगरीब मामले सामने आ रहे हैं। कई विद्यार्थी तो इस बार भी कोविड के चलते प्रमोट होने की आस लगाए हुए थे। कॉपियों में लिखे कथन ऐसा ही बता रहे हैं। इसमें लिखा मिल रहा है कि हमें कोरोना ने धोखा दे दिया। हमने तो प्रमोट होने की वजह से फार्म भर दिया था, नहीं पता था कि पेपर होंगे। गुरुजी पास कर देना।

यही नहीं कई विद्यार्थी गरीब होने का भी हवाला दे रहे हैं। विद्यार्थियों के ये कथन हास्य बन रहे हैं। वहीं शिक्षक नियमानुसार, मूल्यांकन कर रहे हैं। ऐसा ही मामला एमजी गर्ल्स इंटर कॉलेज में हो रहे मूल्यांकन में सामने आया है। हाईस्कूल की उत्तर-पुस्तिका में लिखा कि हमें पता नहीं था इस साल परीक्षा होगी। हमने कोरोना में प्रमोट होने की वजह से फार्म भर दिया था, गुरुजी पास कर देना। इसी तरह एक छात्र ने गरीबी का हवाला देकर पास करने की गुहार लगाई है। कुछ उत्तर-पुस्तिकाओं में नोट भी निकले हैं। हालांकि उन्हें कोषागार में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, नोट निकलने पर शिक्षक चुप्पी साध ले रहे हैं। ताकि कागजी कार्रवाई से बचा जा सके। जनपद के चारों मूल्यांकन केंद्रों पर एक लाख 75 से अधिक हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूर्ण हो चुका है।
विज्ञापन

डीआईओएस बालमुकुंद प्रसाद ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से मूल्यांकन कार्य चल रहा है। शिक्षक नियमानुसार मूल्यांकन करें। रिपोर्ट ऑनलाइन जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed