{"_id":"610068168ebc3e090829ae1f","slug":"up-board-74-parents-ready-to-send-their-children-to-school-agra-news-agr501533331","type":"story","status":"publish","title_hn":"74 फीसदी अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
74 फीसदी अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार
विज्ञापन
आगरा। यूपी बोर्ड के विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई भौतिक रूप से कराए जाने के संबंध में अभिभावकों से सहमति लेकर मंडल से मंगलवार को रिपोर्ट यूपी बोर्ड के सचिव को भेजी गई। जिले में 41608 अभिभावकों की राय ली गई, इसमें से 30956 ने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए सहमति दी। इस तरह से 74 फीसदी से अधिक अभिभावक चाहते हैं कि स्कूलों को भौतिक रूप से पढ़ाई के लिए खोल दिया जाएगा।
मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि बोर्ड सचिव के निर्देश पर विद्यालयों के माध्यम से अभिभावकों से राय ली गई। मंडल के सभी जिलों में ली गई राय के अनुपात में 50 फीसदी से अधिक अभिभावक चाहते हैं कि कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों को भौतिक रूप से पढ़ाया जाना चाहिए। जिला विद्यालय निरीक्षकों के माध्यम से प्राप्त सभी जिलों की रिपोर्ट बोर्ड को भेज दी गई है। शासन स्तर से विद्यालयों को खोलने के संबंध में निर्णय लिया जाना है।
सभी जिलों में पंजीकृत विद्यार्थियों के अनुपात में एक तिहाई से कम अभिभावकों से स्कूल खोलने के संबंध में राय ली गई है। सर्वाधिक सहमति आगरा जिले के अभिभावकों ने दी है। सबसे कम कम मैनपुरी की 56.61 फीसदी, मथुरा के 66.69 फीसदी और फिरोजाबाद के 66.99 फीसदी अभिभावकों ने विद्यालय खोले जाने की सहमति प्रदान की है।
विज्ञापन
जिला विद्यालय कुल पंजीकरण राय ली सहमति दी
आगरा 915 1,28,284 41,608 30,956
मथुरा 528 69,173 19684 13104
फिरोजाबाद 566 68,357 21,368 14,316
मैनपुरी 497 68,322 42688 24166
नोट: आंकड़े कक्षा नौ, दस और 12 में पंजीकृत विद्यार्थियों के हैं। कक्षा 11 में अभी प्रवेश नहीं हुए हैं।