फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up board 12th English paper leaked exam canceled  

आगरा: इन चार जिलों में यूपी बोर्ड 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा स्थगित, निराश विद्यार्थियों को सता रहा अब ये डर

Wed, 30 Mar 2022 01:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 30 Mar 2022 01:27 PM IST
सार

आगरा सहित मथुरा, एटा और मैनपुरी में होने वाली यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई है। आज दोपहर को 2 बजे की पाली में इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी। 

विज्ञापन
up board 12th English paper leaked exam canceled  
जीआईसी पर परीक्षा स्थगति होने के बाद जुटी छात्रों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं चल रहीं हैं। आज दूसरी पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक होनी थी,  लेकिन पेपर आउट होने  की आशंका के चलते 24 जिलों में  परीक्षा स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन


इस वजह से आगरा, मथुरा, एटा और मैनपुरी में परीक्षा नहीं होगी। वहीं फिरोजाबाद में परीक्षा होनी है। विद्यार्थियों को परीक्षा स्थगित किए जाने की जानकारी उस समय मिल सकी, जब वे परीक्षा केन्द्र पर पहुंच गए। तैयारी करके परीक्षा देने पहुंचे छात्र ये खबर सुनकर काफी निराश हुए। 
विज्ञापन

सता रहा ये डर 

सेंट जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज से परीक्षा दिए बिना घर लौटतीं छात्राओं का कहना है कि उन्हें डर है कि प्रश्नपत्र अब कैसा आएगा? कहीं परीक्षा के बीच में ही निरस्त प्रश्नपत्र की परीक्षा न कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed