ब्लॉक प्रमुख चुनाव: आगरा में दावेदारों की दौड़ में भाजपा के दिग्गजों के रिश्तेदार
UP Block Pramukh Chunav 2021: आगरा जिले में 15 ब्लॉक प्रमुखों का चुनाव 1257 क्षेत्र पंचायत सदस्य करेंगे। प्रमुख पद के लिए दौड़ में भाजपा दिग्गजों के रिश्तेदार भी शामिल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को ब्लॉक प्रमुख चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आठ जुलाई को सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन होंगे। उसी दिन तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। नौ जुलाई को नाम वापसी और 10 जुलाई को ब्लॉक कार्यालय पर मतदान होगा। उसी दिन अपराह्न तीन बजे के बाद मतगणना शुरू हो जाएगी।
आगरा जनपद के 15 ब्लॉक में छह प्रमुख पद अनारक्षित हैं। बाकी नौ पदों में दो अनुसूचित वर्ग, दो पिछड़ा वर्ग महिला, दो पिछड़ा वर्ग और दो महिलाओं व एक अनुसूचित वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। सबसे ज्यादा क्षेत्र पंचायत सदस्य फतेहाबाद और बरौली अहीर ब्लॉक में हैं। 15 ब्लॉक में कुल 1257 सदस्य जीते है। ये सदस्य ब्लॉक प्रमुख के लिए मतदान करेंगे। एक ही प्रत्याशी होने पर ब्लॉक में निर्विरोध प्रमुख भी चुने जा सकते हैं
इधर,अध्यक्ष के बाद अब भाजपा की नजर 15 ब्लॉक में प्रमुख चुनाव पर टिकी है। भाजपा के कई दिग्गजों के रिश्तेदार प्रमुख पद के लिए दौड़ में शामिल हैं। उधर, बसपा, सपा और अन्य राजनीतिक दल ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर भी गंभीर नजर नहीं आ रहे।
ये हैं आरक्षण
- बिचपुरी : अनुसूचित महिला
- एत्मादपुर : अनुसूचित वर्ग
- अकोला : अनुसूचित वर्ग
- फतेहपुर सीकरी : पिछड़ा वर्ग महिला
- फतेहाबाद : पिछड़ा वर्ग महिला
- बरौली अहीर : पिछड़ा वर्ग
- जैतपुर कला : पिछड़ा वर्ग
- बाह : महिला
- पिनाहट : महिला
- बाकी छह ब्लॉक : अनारक्षित