{"_id":"5d4836f48ebc3e6d250dc4a9","slug":"up-bjp-chief-swatantra-dev-singh-said-over-article-370-in-jammu-and-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनुच्छेद 370 पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, देशवासियों का अखण्ड भारत का सपना हुआ साकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुच्छेद 370 पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, देशवासियों का अखण्ड भारत का सपना हुआ साकार
Mon, 05 Aug 2019 07:33 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 05 Aug 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
श्रीपाद गौशाला में पौधारोपण करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने ठा. बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन कर आश्रमों, गौशालाओं में पूजा अर्चना की और संतों का आशीर्वाद लिया। सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने सर्वप्रथम ठा. बांकेबिहारी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। मंदिर के सेवायत गोस्वामियों ने उन्हें प्रसादी पटुका, माला और भोग प्रदान किया।
मथुरा मार्ग स्थित श्रीपाद गोशाला में संत दामोदर बाबा के सानिध्य में गौपूजन कर गायों को गुड़ खिलाया एवं आम का पौधा लगाया। इसके बाद वह टिकारी घाट स्थित संत हंसदेवराह के मंदिर पहुंचे। यहां संत का आशीर्वाद लेने के पश्चात पौधा लगाया।
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आज का दिन देश के लिए ऐतिहासिक है। भाजपा ने जो देशवासियों से कहा था वह आज करके दिखा दिया। देशवासियों का अखंड भारत का सपना साकार हुआ है। कश्मीर से धारा 370 के हटने से यह प्रमाणित हो गया कि पार्टी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।

Trending Videos
इस अवसर पर भाजपा नेता ठा. ओमप्रकाश सिंह, प्रदीप गोस्वामी, चिंताहरण चतुर्वेदी, भदेव सिंह, मिलन भाटिया, राजेश गुप्ता, मुकेश गौतम, अवधेश उपाध्याय आदि उपस्थित थे।