फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP: Bhimnagari to Be Held in Nagla Chhaua; Surendra Kapoor Elected President, Development Works Planned

UP: नगला छऊआ में सजेगी भीमनगरी, सुरेंद्र कपूर बने अध्यक्ष; इन 20 बस्तियों में होंगे विकास कार्य

Tue, 11 Aug 2026 01:54 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 11 Aug 2026 01:54 PM IST
सार

आगरा में अगले साल आंबेडकर जयंती पर भीमनगरी का आयोजन नगला छऊआ में किया जाएगा, जिसकी क्षेत्रीय कमेटी का चुनाव भी कर लिया गया है। सुरेंद्र कपूर को अध्यक्ष और थान सिंह को महामंत्री चुना गया, जबकि क्षेत्र की 20 बस्तियों में विकास कार्य कराने की तैयारी है।
 

विज्ञापन
UP: Bhimnagari to Be Held in Nagla Chhaua; Surendra Kapoor Elected President, Development Works Planned
सुरेंद्र कपूर बने अध्यक्ष - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डॉ. आंबेडकर जयंती पर अगले साल भीमनगरी का आयोजन नगला छऊआ में किया जाएगा। माल रोड स्थित एक होटल में केंद्रीय भीम नगरी आयोजन समिति की बैठक हुई, जिसमें क्षेत्रीय समिति के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। क्षेत्रीय कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र कपूर तथा महामंत्री थान सिंह चुने गए हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय कमेटी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी की अध्यक्षता में भीमनगरी की बैठक हुई, इसमें बताया गया कि आंबेडकर जयंती पर नगला छऊआ की 20 बस्तियों में विकास कार्य कराए जाएंगे। यह आयोजन तीन दिन 15 से 17 अप्रैल तक होगा। भीमनगरी मंच के लिए ईदगाह बस अड्डे से पहले तिब्बती मार्केट वाले मैदान का प्रस्ताव रखा गया है। उन्होंने क्षेत्रीय कमेटी के पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की।
विज्ञापन


संरक्षक सुनील कुमार चित्तौड़ ने भीमनगरी को भव्य बनाने के लिए निर्देश दिए और कहा कि इस संबंध में जल्द प्रशासन को विकास कार्यों के लिए सूची भेजी जाए। इस दौरान सलाहकार देवेंद्र कुमार चिल्लू, महामंत्री श्याम जरारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऋषि कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष राजू वर्मा, राकेश राज, गजेंद्र पिप्पल, राकेश भास्कर, भारतेंदु अरुण, सुरेश सेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हैं क्षेत्रीय भीमनगरी कमेटी के पदाधिकारी
संयोजक दीपक कश्यप, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश कैन, संरक्षक राजेंद्र कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद आर्य, सचिव बंटी, मीडिया प्रभारी हर्ष चुने।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed