{"_id":"5cebf14abdec220774414c12","slug":"up-ats-arrested-six-bangladeshi-nationals-from-agra-railway-station-for-residing-illegally-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटीएस ने किया 6 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार, पाकिस्तान जाने की फिराक में थे सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएस ने किया 6 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार, पाकिस्तान जाने की फिराक में थे सभी
Tue, 28 May 2019 09:10 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 28 May 2019 09:10 AM IST
विज्ञापन
पकड़े बांग्लादेशी नागरिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी एटीएस ने अवैध रूप से रह रहे छह बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी एटीएस ने आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से की है। पकड़े गए बांग्लादेशी फर्जी दस्तावेज बनवाकर उत्तर प्रदेश में रह रहे थे और पंजाब व राजस्थान में पाकिस्तान के बार्डर के आसपास इनका मूवमेंट था।
एटीएस के एडीजी असीम अरुण ने बताया कि जानकारी मिली थी कि फर्जी दस्तावेज के सहारे यूपी में रह रहे ये बांग्लादेशी अवैध प्रवासियों को बांग्लादेश से बुलाते हैं और भारत में इनके फर्जी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड और पासपोर्ट बनवा लेते हैं।
विभिन्न स्रोतों से मिली सूचना के आधार पर आगरा रेलवे स्टेशन से केरल एक्सप्रेस से जा रहे हबीबुर्रहमान, जाकिर हुसैन, मोहम्मद काबिल, कमालुद्दीन, ताइजुल इस्लाम और लिटोन विश्वास को गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में इन अभियुक्तों ने बताया कि पाकिस्तान जाने के लिए इन्होंने तार-बाड़ पार करने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुए। पाकिस्तान में मौजूद इनके सहयोगियों ने इलेक्ट्रिक टेस्टर से बिजली चेक कर प्रवेश करने को कहा था। इनके सामान में चार टेस्टर बरामद किए गए हैं।
सात मोबाइल फोन, 9 सिमकार्ड
पकड़े गए बांग्लादेशियों के पास से सात मोबाइल फोन, 9 सिमकार्ड, 6 आधार कार्ड, बांग्लादेश और पाकिस्तान के नंबर लिखी पर्चियां, रेलवे टिकट, मेमोरी कार्ड और 37637 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पाकिस्तान बार्डर तक क्यों गए?
असीम अरुण ने बताया कि इन अभियुक्तों को रिमांड पर लेकर आगे की जानकारी भी इकट्ठा की जाएगी। इन बांग्लादेशियों से यह पता किया जाएगा कि वह भारत कब आए, आधार कार्ड और पासपोर्ट कैसे बनवाया, भारत में उनके सहायक कौन-कौन हैं और पाकिस्तान बार्डर तक क्यों गए? पाकिस्तान में इनके संपर्क में कौन-कौन लोग थे?