फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Assembly Election 2022 Amit Shah Address Election Rally in Mainpuri

मैनपुरी में सपा मुखिया पर बरसे अमित शाह: कहा- अखिलेश ये बताएं कि इत्र वाले मित्र उनके लगते क्या हैं ?

Tue, 15 Feb 2022 02:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 15 Feb 2022 02:49 PM IST
सार

दूसरे चरण के चुनाव के बाद अब मैनपुरी के सियासी संग्राम में दिग्गज नेताओं की एंट्री हो गई है। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा से इसकी शुरुआत की। मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मैनपुरी पहुंचे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। 

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Amit Shah Address Election Rally in Mainpuri
मैनपुरी में गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार को मैनपुरी पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि अखिलेश बाबू की सरकार परिवार के लिए चलती थी। सपा सरकार में एक जाति विशेष का काम होता था तो बहन जी की सरकार में दूसरी जाति के लोगों का काम होता था। भाजपा सरकार ने प्रदेश से जातिवाद को उखाड़कर फेंकने का काम किया है। भाजपा ने सबका साथ सबका विकास किया। 

विज्ञापन


गृहमंत्री ने कहा कि इत्र वाले मित्र के घर अरबों की गड्डी मिली हैं। इस पर अखिलेश कह रहे हैं कि बदले की कार्रवाई हो रही है। उन्होंने कहा कि अखिलेश पहले ये बताएं कि इत्र वाले मित्र उनके लगते क्या हैं ? मोदी सरकार पाताल खोदकर भृष्टाचार का पैसा निकालने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि यूपी में दो चरणों का चुनाव समाप्त हो गया है। सपा का सूपड़ा साफ हो गया है। भाजपा की सरकार के लिए नींव डालने का काम पश्चिमी यूपी वालों ने किया है।  
विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि एक बार मैनपुरी जिले की सभी सीटों पर कमल खिला दीजिए। इसके बाद हम बताएंगे कि विकास कैसे होता है। उन्होंने कहा कि अखिलेश की सरकार में माफिया और अपराधियों का शासन था। माफिया और बाहुबली आते थे तो पुलिस भाग जाती थी। योगी सरकार में माफिया पुलिस से भागता है। यूपी में कानून व्यवस्था को मजबूत करने का काम भाजपा ने किया है। उन्होंने प्रदेश में योगी सरकार बनाने की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'आजम खान तुर्रम खान हुआ करते थे, आज कहां हैं ?'

उन्होंने कहा कि आजम खान तुर्रम खान हुआ करते थे, आज वह कहां हैं। अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसे सभी माफिया जेल में हैं। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार आई तो ये जेल से बाहर होंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में लोग कहते थे कि लॉकडाउन हुआ तो गरीब लोग भूखे मर जाएंगे। गरीब का घर कैसे चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो साल तक हर व्यक्ति को पांच किलो अनाज देने का काम किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तेल, दाल और नमक दिया। बताओ सपा सरकार ये कर सकती थी क्या?

'मोदी जी ने देश को बनाया सुरक्षित'

गृहमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को सुरक्षित करने का काम किया है। पाकिस्तान के हमलों का सर्जिकल स्ट्राइक से मुंहतोड़ जवाब दिया। पहले कांग्रेस सरकार में सैनिकों की हत्या पर प्रधानमंत्री मौन रहते थे। लेकिन अब विश्व जानता है कि भारत अपनी सुरक्षा कर सकता है और हर साजिश का जवाब दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed