फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP 13 year old innocent murdered in Kasganj dead body found in in a half-built house

UP: कासगंज में 13 वर्षीय मासूम का कत्ल, अधबने मकान में ऐसे हाल में मिली लाश; घरवाले भी देखकर कांप गए

Fri, 12 Jan 2024 05:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 Jan 2024 05:28 PM IST
सार

किशोर के बाबा ने अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
 

विज्ञापन
UP 13 year old innocent murdered in Kasganj dead body found in in a half-built house
मासूम की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में 13 वर्षीय मासूम की हत्या कर दी गई। किशोर का शव अधबने मकान में पड़ा मिला। सिर और शरीर पर ऐसे निशान मिले जो हत्या के दौरान की गई बर्बरता की कहानी को बयां कर रहे हैं। सूचना पर परिवार के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्या किसने और क्यों की इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन



गांव नदरई के रहने वाले ओमप्रकाश ने बताया कि उनका नाती 13 वर्षीय हिमांशू पुत्र धर्मवीर बृहस्पतिवार की शाम गली में खेलने के लिए गया था। उसके बाद वो लौटकर घर नहीं आया। परिवार के लोगों ने उसे तलाश किया, लेकिन कहीं नहीं मिला। गांव के ही एक अन्य किशोर मनीष ने परिवार वालों को बताया कि हिमांशू का शव नदरई आर्यावर्त बैंक के पास एक अधबने मकान में पड़ा है।
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही परिवार के लोग बताए गए स्थान पर पहुंच गए। यहां किशोर का शव खून से लथपथ सीढ़ियों के पास पड़ा हुआ था। सिर और शरीर पर चोट के निशान थे। किशोर की  लाश देख परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर आई फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए एएसपी जितेंद्र दुबे ने बताया कि किशोर की हत्या के मामले में अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। बालक के सिर और शरीर पर चोट के निशान हैं। परिजनों ने अभी तक कोई रंजिश की बात नहीं बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed