फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Unveiling of the statue of Lord Buddha and Ambedkar

Agra News: भगवान बुद्ध और आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण

Mon, 21 Aug 2023 05:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 21 Aug 2023 05:04 PM IST
विज्ञापन
Unveiling of the statue of Lord Buddha and Ambedkar
भगवान बुद्ध और आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण
विज्ञापन



बौद्ध धर्म से कायम रहेगी देश की अखंडता

किशनी। तहसील क्षेत्र के ग्राम सठिगवां में युवा सम्राट अशोक सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को भगवान बुद्ध और आंबेडकर प्रतिमा का अनावरण किया गया। पूजा, वंदना, सूत्रपाठ एवं धम्म सम्मेलन का भी आयोजन हुआ।


सोमवार को बौद्ध भिक्षु डॉ. उपनंद थेरो ने पूजन के बाद तथागत भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि बौद्ध धर्म भारत का पुराना धर्म है। इससे देश की एकता व अखंडता कायम रहेगी। भगवान बुद्ध ने अहिंसा का संदेश दिया है। जिस पर चलकर देश व समाज को विकास के पथ पर ले जाया जा सकता है। इससे पूर्व शनिवार की शाम भगवान बुद्ध की शोभायात्रा निकाली गई। ग्रामसभा के मजरों में भ्रमण करके कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। संयोजक अनुजेश प्रताप सिंह, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, किशनी विधायक ब्रजेश कठेरिया, महाराज सिंह शाक्य, ग्राम प्रधान चंद्रपाल यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed