{"_id":"6a15deb5c2f8397dc209d566","slug":"unknown-vehicle-hits-bicycle-woman-dies-agra-news-c-175-1-agr1054-148294-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अज्ञात वाहन ने साइकिल में मारी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अज्ञात वाहन ने साइकिल में मारी टक्कर, महिला की मौत
Tue, 26 May 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 26 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम नगरिया मोड़ पर अज्ञात वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। महिला पति के साथ दवा लेकर अपने गांव लौट रही थी।
गांव शाहपुर माफी निवासी राजकुमारी (45) पत्नी रामौतार मंगलवार की शाम पति के साथ साइकिल पर सवार होकर नगरिया दवा लेने आई थी। लौटते समय नगरिया मोड़ पर तेज गति से आ रही अज्ञात बाइक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। दुर्घटना में राजकुमारी सड़क पर दूर जा गिरीं और घायल हो गई। वहीं उनके पति के मामूली चोटें आई। घटना के बाद राहगीर व आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। संवाद