फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Unknown helpers slit Ranjeet's throat as friends

अनजान मददगारों ने दोस्त बनकर रेता था रंजीत का गला

Sat, 30 Oct 2021 01:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Unknown helpers slit Ranjeet's throat as friends
आगरा। सिकंदरा बाईपास स्थित कार शोरूम के मैनेजर रंजीत खरे की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक, अजनबी मददगारों ने पहले रंजीत से दोस्ती की। लूट करने के लिए 24 घंटे बाद ही पार्टी के बहाने बुलाया। कार में बैठकर गला रेत दिया। इसके बाद शव को फेंक आए, जो मिला उसे लूट लिया। पुलिस जल्द घटना का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन

मोती कटरा स्थित सब्जी मंडी निवासी रंजीत खरे 18 अक्तूबर की रात को लापता हो गए थे। 19 अक्तूबर को उनका शव मुरैना में मिला था। शर्ट पर लगे कार शोरूम के टैग से उनकी पहचान हुई थी। उनकी गला रेतकर हत्या की गई थी। उनका मोबाइल, पर्स, कार सहित अन्य दस्तावेज नहीं मिले थे। 20 अक्तूबर को उनकी कार फोर्ट स्टेशन के बाहर खड़ी मिल गई थी। कार की नंबर प्लेट को अंदर ही रख दिया गया था।
विज्ञापन

एडीजी जोन के आदेश पर 22 अक्तूबर को थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने विवेचना की। लग रहा था कि नजदीकी ने हत्या की है। मोबाइल की कॉल डिटेल में पुलिस को कई नंबर मिले थे। पुलिस इससे पड़ताल में जुट गई। इसके बाद पुलिस को सुराग मिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि रंजीत की कार घटना से एक दिन पहले ककरैठा के पास नाले में फंस गई थी। रंजीत ने कार को नाले से निकलवाने में रास्ते से बाइक पर जा रहे दो युवकों से मदद मांगी थी। मदद करने के कारण रंजीत ने युवकों से दोस्ती कर ली। युवकों को लगा कि रंजीत काफी अमीर है। उन्हें लूटने पर अच्छी रकम मिल जाएगी। इसलिए अगले दिन ही पार्टी के बहाने बुला लिया। रंजीत तबअपने एक कर्मचारी की पार्टी में गए थे। रात सवा नौ बजे वहां से निकल गए। दोनों युवक भी मिल गए। उन्होंने साथ में बैठकर कार में ही पार्टी की। शराब में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दीं। इसके बाद कार में रंजीत की गला रेतकर हत्या कर दी। शव को फेंक आए। कार को भी खड़ा कर दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि हत्याकांड के संबंध में सुराग मिले हैं। पड़ताल की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed