फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   University will prepare database of all affiliated colleges in 15 days

सभी संबद्ध कॉलेजों का 15 दिन में डाटाबेस तैयार करेगा विश्वविद्यालय

Sat, 28 May 2022 02:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
University will prepare database of all affiliated colleges in 15 days
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय सभी संबद्ध कॉलेजों का डाटाबेस तैयार करा रहा है। करीब 15 दिन में डाटाबेस तैयार करके विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दिया जाएगा। इसमें कॉलेजों में स्वीकृत प्राचार्य व शिक्षकों, उपलब्ध संसाधनों की आदि जानकारी होगी। प्रवेश से पहले विद्यार्थी भी कॉलेजों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से कॉलेजों का डाटाबेस तैयार कराया जा रहा है। कुलसचिव के पास सभी संबद्ध कॉलेजों का डाटा है, जो भी कमियां हैं, उनको दूर किए जाने के संबंध में कॉलेजों से जानकारी मांगी जाएगी। बाद में टीमें बनाकर जानकारियों का सत्यापन भी करा लिया जाएगा। प्रभारी कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने जा रही है, कॉलेजों का डाटा वेबसाइट पर उपलब्ध होने से छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। प्रवेश से पहले वह संबंधित कॉलेज के बारे में जान सकेंगे।
विज्ञापन

प्रभारी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के केंद्र बनाते समय भी डाटाबेस का इस्तेमाल किया जाएगा। जो कॉलेज परीक्षा केंद्र बनाने के मानकों पर खरे नहीं होंगे, उन्हें केंद्र नहीं बनाया जाएगा। डाटाबेस सार्वजनिक होने पर परीक्षा केंद्र न बनाए जाने पर कॉलेज भी आपत्ति नहीं कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र निर्धारण से पूर्व कॉलेजों का सत्यापन करा लिया जाएगा, जिससे यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि उनकी ओर से दी गई जानकारियां सही हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed