फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   University: Web registration can be done till 19 for admission in graduation and post graduation

विवि: स्नातक व परास्नातक में प्रवेश के लिए 19 तक करा सकते हैं वेब रजिस्ट्रेशन

Sun, 16 Jan 2022 02:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
University: Web registration can be done till 19 for admission in graduation and post graduation
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया एक बार फिर से खोल दी है। वंचित छात्र-छात्राएं 19 जनवरी तक वेब रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चार जुलाई 2021 को ही शुरू की गई थी। कई बार आखिरी तारीख बढ़ाई गई और 25 नवंबर को प्रक्रिया बंद कर दी गई थी। इसके बाद से ही छात्र संगठनों और कॉलेजों की ओर से लगातार वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया खोले जाने की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के प्रवेश समिति के सह समन्वयक प्रोफेसर मनु प्रताप सिंह की ओर से कुलसचिव संजीव कुमार सिंह को पत्र लिखा गया और उसमें वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया खोलने की संस्तुति की गई है। इसमें उन्होंने बताया कि अभी बहुत से छात्र-छात्राएं विभिन्न कारणों से वेब रजिस्ट्रेशन से छूट गए हैं, जिससे वह प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं। कॉलेजों की ओर से बीए, बीएससी, बीकॉम के साथ परास्नातक के सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन खोलने का अनुरोध किया गया है। जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि वेब रजिस्ट्रेशन 19 जनवरी तक खोले जाने के संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा। गत शैक्षणिक सत्र की अपेक्षा इस बार स्नातक और परास्नातक प्रथम वर्ष में छात्र-छात्राओं के प्रवेश कम हुए हैं। इस बार स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए करीब 2.26 लाख छात्र-छात्राओं ने वेब रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से प्रवेश करीब 1.31 लाख ने लिया है। गत सत्र में 1.54 लाख ने प्रवेश लिया था। वहीं, इस बार परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 42,190 छात्र-छात्राओं ने वेब रजिस्ट्रेशन कराया था इसमें से करीब 14,000 ने प्रवेश लिया है। जबकि गत सत्र में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश ही 43,000 से अधिक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed