{"_id":"61897ad858fa032343191ac0","slug":"university-students-wandering-for-roll-number-did-not-even-get-admission-agra-news-agr513992689","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि: रोल नंबर के लिए भटक रहे छात्र, प्रवेश भी नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि: रोल नंबर के लिए भटक रहे छात्र, प्रवेश भी नहीं मिला
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में कुलसचिव कार्यालय के बाहर लगी छात्रों की भीड़
- फोटो : Agra City
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। कोरोना महामारी के चलते स्नातक और परास्नातक के प्रथम वर्ष के छात्र रोल नंबर के लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के चक्कर काट रहे हैं। इनको रोल नंबर नहीं मिलने से ये परिणाम नहीं देख पा रहे हैं। द्वितीय वर्ष में प्रवेश भी नहीं ले पा रहे हैं।
कोरोना महामारी के कारण 2020-21 सत्र के बीए, बीएससी, बीकॉम और परास्नातक के एमए, एमएससी और एमकॉम के प्रथम वर्ष के छात्रों की परीक्षा न कराते हुए अगस्त में अगली कक्षा में प्रोन्नत कर दिया था। इनको रोल नंबर एलॉट किया जाना था, जिससे अंकतालिका पर रोल नंबर दर्ज हो सके। इससे छात्र परिणाम भी देख सकेंगे। लेकिन स्नातक-परास्नातक के प्रथम वर्ष के प्रोन्नत हुए सैकड़ों छात्रों को तीन महीने में भी रोल नंबर नहीं दिया गया है। इससे यह परिणाम नहीं देख पा रहे, द्वितीय वर्ष में प्रवेश भी नहीं ले पा रहे हैं। इनमें निजी और संस्थागत छात्र भी शामिल हैं। रोल नंबर के लिए यह छात्र आए दिन विश्वविद्यालय के चक्कर काट रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि प्रोन्नत हुए छात्रों के रोल नंबर एलॉट किए जा रहे हैं, इसी सप्ताह सभी को रोल नंबर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। संबंधित कॉलेज प्रशासन को भी निर्देशित करेंगे।
आगरा कॉलेज के एमए प्रथम वर्ष का छात्र हूं। अगस्त में प्रोन्नत होकर द्वितीय वर्ष में आ गया हूं, लेकिन रोल नंबर नहीं मिला है। कॉलेज वाले विश्वविद्यालय भेज देते हैं, यहां पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। - मयंक चतुर्वेदी, शास्त्रीपुरम
विज्ञापन
बीएससी प्रथम वर्ष से प्रोन्नत होकर द्वितीय वर्ष में आ गया हूं। रोल नंबर नहीं मिलने से अपना परिणाम भी नहीं देख पा रहा। प्रवेश प्रक्रिया में भी भाग नहीं ले पाया हूं। चक्कर काटकर परेशान हो गया। - दीपांशु सिंह, फिरोजाबाद
रोल नंबर के लिए पांच बार प्रार्थनापत्र दे चुका हूं, लेकिन अभी तक रोल नंबर एलॉट नहीं हुआ। इससे एमए फाइनल का फॉर्म भी नहीं भर पा रहा हूं। लगातार चक्कर काट रहा हूं। - अतुल कुमार, नामनेर