फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   University: Medals will not come in the share of first year students

विविः प्रथम वर्ष के छात्रों के खाते में नहीं आएंगे पदक

Wed, 24 Nov 2021 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
University: Medals will not come in the share of first year students
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय इकाई के संस्थानों व संबद्ध कॉलेजों के शैक्षणिक सत्र 2019-20 में स्नातक व परास्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के हिस्से 86वें दीक्षांत समारोह में पदक नहीं आएगा। कोरोना महामारी की वजह से प्रथम वर्ष की परीक्षा नहीं कराई गई थी। छात्रों को प्रोन्नत किया गया था। छात्रों को अंक नहीं मिले थे। प्रथम वर्ष के छात्रों को दिए जाने वाले चार पदकों का नाम सूची में नहीं है।
विज्ञापन

एलएलबी प्रथम वर्ष की परीक्षा में लॉ ऑफ क्राइम एंड प्रोसीजर के प्रश्नपत्र में उच्चतम अंक पाने वाले को दिया जाने वाला ‘नित किशोर मेहरा डूरंड हैथेर्नवेट रजत पदक’, एलएलबी प्रथम वर्ष की परीक्षा में कांस्टीट्यूशनल लॉ प्रश्नपत्र में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले को दिया जाने वाला ‘डॉ. भीमराव आंबेडकर स्वर्ण पदक’, एमए अंग्रेजी साहित्य प्रथम वर्ष की परीक्षा में सर्वप्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को दिया जाने वाला ‘प्रो. सूरज प्रसाद स्वर्ण पदक’ और एमकॉम प्रथम वर्ष की परीक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को दिया जाने वाला ‘काशी प्रसाद गोयल स्मृति स्वर्ण पदक’ है।
विज्ञापन

शैक्षणिक सत्र 2019-20 में प्रथम वर्ष में प्रोन्नम किए गए छात्रों को द्वितीय वर्ष की परीक्षा के प्राप्तांक के आधार पर ही प्रथम वर्ष में अंक दिए जाएंगे। विश्वविद्यालय की पदक निर्धारण समिति के समन्वयक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि प्रोन्नत छात्रों को अंक प्रदान किए जाने का प्रावधान नहीं है। इसलिए विधि के दो, एमए व एमकॉम पाठ्यक्रम के एक-एक पदक 19 दिसंबर को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह में नहीं दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed