फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   University Exam Paper Leak Police detained suspect investigation underway in agra

Paper Leak Case: पुलिस ने जब्त किए 30 मोबाइल फोन, एक संदिग्ध पकड़ा, जांच में सामने आई यह बात

Sun, 15 May 2022 09:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 15 May 2022 09:41 PM IST
सार

पुलिस को जांच में पता चला है कि व्हाट्सएप पर पेपर की फोटो भेजी गई थी। छात्रों के पास आने पर उसे एक मोबाइल से दूसरे मोबाइल पर भेज दिया गया। पुलिस ने जिन 30 मोबाइल को जब्त किया है, उनमें से चार में ही पेपर की फोटो मिली। 

विज्ञापन
University Exam Paper Leak Police detained suspect investigation underway in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के बीएससी व बीए तृतीय वर्ष गणित और बीएससी तृतीय वर्ष जंतु विज्ञान के पेपर लीक मामले की जांच में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। रविवार को पुलिस ने अछनेरा के गांव झारोठी में दबिश दी। एक निजी कॉलेज के शिक्षक को उठाया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं थाना लोहामंडी पुलिस ने 30 मोबाइल जब्त किए हैं। हालांकि इनमें से चार में ही लीक पेपर की फोटो मिली है। कहा जा रहा कि बाकी से पेपर डिलीट कर दिया गया है।

विज्ञापन


आगरा कॉलेज के बाहर बुधवार को दस छात्र-छात्राएं पकड़े गए थे। वे मोबाइल में प्रश्नपत्र देख रहे थे। इसे हल करने के बाद परीक्षा में बैठने वाले थे। कॉलेज प्रशासन की टीम ने छात्र-छात्राओं से पूछताछ की थी। उनके मोबाइल जब्त किए थे। जांच की गई तो चार मोबाइल में ही लीक पेपर की फोटो मिली।

विज्ञापन

चार मोबाइलों में मिली पेपर की फोटो 

थाना लोहामंडी के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि 30 मोबाइल जब्त किए गए हैं। पड़ताल में पता चला है कि व्हाट्सएप पर पेपर की फोटो भेजी गई थी। छात्रों के पास आने पर उसे एक मोबाइल से दूसरे मोबाइल पर भेज दिया गया। एक-एक मोबाइल को चेक किया गया, लेकिन चार में ही पेपर मिला। बाकी में डिलीट कर दिया गया। यह पेपर पहली बार किसने और किसको भेजा? अभी इसका पता नहीं चला है। 30 से अधिक  छात्रों से पूछताछ की जा चुकी है। वहीं मोबाइल से पेपर की फोटो डिलीट की गई होगी तो इसके लिए भी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि अछनेरा के गांव झारौठी में दबिश देकर एक युवक को पकड़ा है। जांच में उसका नंबर मिला था। चर्चा है कि युवक एक कॉलेज में शिक्षक है। उससे पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस को पहले ही दिन से किसी निजी कॉलेज से पेपर आउट होने का शक है। पेपर कोई छात्र आउट करेगा इसमें संशय है। पेपर नोडल सेंटर से कॉलेज पर पहुंचता है। इसके बाद परीक्षा दिलाई जाती है।

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पेपर लीक करने वालों के बारे में अहम सुराग मिले हैं। इस पर पुलिस टीम कार्य कर रही है। आगे पेपर लीक न हो, उसको लेकर बैठक की गई है। प्रथम दृष्टया पेपर किसी न किसी कॉलेज से लीक हुआ है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एक की बजाय पौने दो घंटे में पहुंचा था प्रश्नपत्र

प्रश्नपत्र आउट होने पर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बनाई गई जांच समिति के सदस्य डीन अकादमिक प्रोफेसर संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस की जांच में अछनेरा का एक कॉलेज है, जिसको नोडल सेंटर बिचपुरी से प्रश्नपत्र भेजा गया था। एक घंटे में प्रश्नपत्र पहुंच जाना चाहिए था। मगर, पौने दो घंटे में प्रश्नपत्र पहुंचा। इतना अधिक समय क्यों लगा ? इस पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed