{"_id":"5da815538ebc3e939e471652","slug":"university-employees-union-president-suspended-agra-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ अध्यक्ष निलंबित, ये है बड़ा कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ अध्यक्ष निलंबित, ये है बड़ा कारण
Thu, 17 Oct 2019 12:46 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 17 Oct 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश चौधरी को निलंबित कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन पर दिल्ली में आपराधिक मामला दर्ज होने पर यह कार्रवाई की है।
दिल्ली में आपराधिक मामला दर्ज होने पर पुलिस की हिरासत में हैं। कुलसचिव केएन सिंह ने बताया कि आपराधिक मामले में गिरफ्तारी होने पर कर्मचारी अध्यक्ष को निलंबित कर दिया है। इनको स्पष्टीकरण भी आवास के पते पर जारी किया गया है।
बच्चों को नहीं मिले जूते, उपलों में बना दिया एमडीएम
राज्य खाद्य आयोग के सदस्य ने फतेहपुर सीकरी के दो गांवों के प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। इनमें एक में बच्चों को जूते नहीं बांटे, तो दूसरे में उपलों पर मिड-डे-मील बनता मिला। बीएसए को कड़ी फटकार लगाते हुए रिपोर्ट तलब की।

सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता करते हुए सदस्य डॉ. दिनेश मिश्रा ने बताया कि फतेहपुर सीकरी के नगला कोरई स्थित स्कूल पहुंचे तो यहां उपलों पर मिड डे मील बन रहा था। साफ-सफाई नहीं थी। मिड डे मील की गुणवत्ता की जांच करने के लिए गुणवत्ता समिति के सदस्य इसे खाकर आकलन नहीं कर रहे थे।
यहां से कोरई के सरकारी स्कूल पहुंचे तो बच्चों के पैरों में जूते नहीं देखे, स्टाफ और बच्चों से पूछने पर पता चला कि अभी तक जूते नहीं दिए गए हैं, इस पर उन्होंने बीएसए को फटकार लगाई। पूछा कि बच्चाें को जूते वितरण करने में देरी क्यों हुई। इसकी रिपोर्ट भी मांगी है।
इसके अलावा आयोग के सदस्य ने फतेहपुर सीकरी में स्थित गोदाम का निरीक्षण किया, यहां व्यवस्थाएं बदहाल मिली। अनाज की सफाई के लिए छलनी नहीं लगाई गई। डिप्टी आरएमओ को इसकी हिदायत दी। राशन डीलर के यहां स्टॉक रजिस्टर पर खाद्यान्न का विवरण दर्ज नहीं मिला। डीएसओ को इसकी जांच के लिए कहा है।